MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 418 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन
MP High Court Recruitment 2026 के तहत स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के 418 पदों पर भर्ती हो रही है. आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 है. जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और चयन प्रक्रिया.
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के 418 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 है. (Image- AI)
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के कुल 418 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2026 है. उम्मीदवार हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. भर्ती का विज्ञापन 6 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था.
विज्ञापन
MP High Court Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत जिला और सत्र न्यायालयों में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. पदों का विवरण इस प्रकार है.
विज्ञापन
पद का नाम
पदों की संख्या
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II
69
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III
299
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ)
20
असिस्टेंट ग्रेड-III (English Knowing)
30
कुल पद
418
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CPCT स्कोर कार्ड और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा, संबंधित पद के अनुसार शॉर्टहैंड या टाइपिंग भी जरूरी है. स्टेनोग्राफर के पदों के लिए हिंदी शॉर्टहैंड की स्पीड पद के अनुसार 80 से 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपने पद की योग्यता की पूरी जानकारी जरूर जांच लें.
कितनी होनी चाहिए उम्र?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2026 के आधार पर मानी जाएगी.
विज्ञापन
उम्र का विवरण
आयु सीमा
न्यूनतम आयु
18 वर्ष
अधिकतम आयु
40 वर्ष
पात्र महिला उम्मीदवारों और कुछ आरक्षित वर्गों के लिए
45 वर्ष तक
आरक्षित वर्गों और अन्य पात्र उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस देखना चाहिए.
कितनी मिलेगी सैलरी?
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग वेतनमान तय किया गया है.
विज्ञापन
पद का नाम
वेतनमान
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II
₹28,700–91,300
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III
₹25,300–80,500
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ)
₹19,500–62,000
असिस्टेंट ग्रेड-III (English Knowing)
₹19,500–62,000
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और शॉर्टहैंड या टाइपिंग स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद दस्तावेजों की जांच सहित भर्ती के अन्य जरूरी चरण पूरे किए जाएंगे. परीक्षा की तारीख और चयन प्रक्रिया से जुड़े दूसरे निर्देशों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देखते रहना चाहिए.
MP High Court Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.
सबसे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://mphc.gov.in/ पर जाएं.
इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां भरें.
निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद और एक कॉपी अपने पास रख लें.
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक है. आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें. फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि योग्यता, जरूरी दस्तावेजों और आवेदन से जुड़ी किसी भी शर्त को लेकर कोई परेशानी न हो.