Teacher Recruitment 2023: असिस्टेंट शिक्षक के 9712 पदों पर निकली भर्तियां, आज से रजिस्ट्रेशन, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan Teacher Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan Teacher Recruitment 2023
Rajasthan Teacher Recruitment 2023: माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान सरकार ने 31 जनवरी, 2023 को राजस्थान शिक्षक भर्ती 2023 (Rajasthan Teacher Recruitment) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू की है।
जो उम्मीदवार लेवल 1 और लेवल 2 सहायक शिक्षक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भर्ती में राज्य भर्ती पोर्टल की आधिकारिक साइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9712 स्तर 1 और स्तर 2 सहायक शिक्षक पद भरे जाएंगे। पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100/-, राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹70/-, SC/ST और PwD वर्ग के लिए ₹60/- का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: