SBI CBO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वर्ष 2025–26 के लिए सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2964 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें 2600 रेगुलर पद और 364 बैकलॉग पद शामिल हैं। ये भर्तियां देशभर के विभिन्न सर्किलों के लिए की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 29 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SBI CBO Recruitment 2025: योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कॉस्ट अकाउंटेंसी जैसी प्रोफेशनल डिग्रियां भी मान्य हैं।
SBI CBO Recruitment 2025: अनुभव
उम्मीदवार के पास 30 अप्रैल 2025 तक किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक में कम से कम 2 वर्षों का ऑफिसर के रूप में अनुभव होना जरूरी है। इसके लिए उम्मीदवार को अपने पिछले नियोक्ता से जॉब प्रोफाइल सर्टिफिकेट देना होगा। अगर यह प्रोफाइल SBI के स्केल 1 जनरलिस्ट ऑफिसर से मेल नहीं खाता, तो आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
SBI CBO Recruitment 2025: आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 1 मई 1995 से 30 अप्रैल 2004 के बीच हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी:
– SC/ST: 5 साल
– OBC (नॉन क्रीमी लेयर): 3 साल
– PwBD: 10 साल
– भूतपूर्व सैनिक: 5 साल
SBI CBO Recruitment 2025: स्थानीय भाषा की जानकारी
उम्मीदवार को अपने चुने गए सर्किल की स्थानीय भाषा पढ़नी, लिखनी और बोलनी आनी चाहिए। इसके लिए कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट से प्रमाण देना होगा।
SBI CBO Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
चयन तीन चरणों में होगा:
– ऑनलाइन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट)
– इंटरव्यू (50 अंक)
– स्थानीय भाषा परीक्षा
ऑब्जेक्टिव टेस्ट 2 घंटे का होगा जिसमें 120 अंक होंगे। डिस्क्रिप्टिव टेस्ट 30 मिनट का होगा जिसमें एक निबंध और एक पत्र लेखन शामिल रहेगा। अंतिम चयन इंटरव्यू के अंकों के आधार पर राज्य व कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा।
SBI CBO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS: 750 रुपये
SC/ST/PwBD: कोई शुल्क नहीं
भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI)।
SBI CBO Recruitment 2025: वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये बेसिक पे मिलेगा, जो कि स्केल 48,480 से 85,920 रुपये तक है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधाएं आदि भी मिलेंगी। जिन उम्मीदवारों के पास 2 साल या उससे अधिक का अनुभव है, उन्हें एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि भी दी जाएगी।
SBI CBO Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
– SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– ‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Recruitment of Circle Based Officers 2025’ पर क्लिक करें।
– ‘Apply Online’ पर क्लिक कर ‘New Registration’ करें।
– व्यक्तिगत, शैक्षणिक और प्रोफेशनल जानकारी भरें।
– फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
– आवेदन शुल्क जमा करें।
– फॉर्म सबमिट करके उसकी कॉपी प्रिंट कर लें।
SBI CBO Recruitment 2025: जरूरी बातें
1. उम्मीदवार केवल एक ही सर्कल के लिए आवेदन कर सकते हैं और चयनित होने पर वहीं सेवा देनी होगी।
2. SBI के क्लेरिकल या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए यह भर्ती खुली नहीं है।
3. चयन से पहले किसी भी बैंक या NBFC के बकाया ऋणों को निपटाना जरूरी है।
4. परीक्षा के बाद एक माह के भीतर परिणाम जारी किया जाएगा और राज्य व कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स भी घोषित किए जाएंगे।
आधिकारिक वेबसाइट: आवेदन करने और नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25 पर जाएं और आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
संबंधित खबरें
IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
8 days agoSBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल
10 days agoUPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम
12 days agoBank Me Job Kaise Paye: बैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की पूरी जानकारी
12 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? पहली बार सामने आए जिलावार रोजगार आंकड़ों ने किया हैरान
13 days agoUGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
13 days agoAgniveer Job News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्लान
13 days agoUPPSC PCS Mains Result 2026 का ऐलान, नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines