Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक बड़ा मौका है। भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) ने कॉन्ट्रैक्ट आधार पर 49 वैकेंसी निकाली है। इसमें प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट और कई अन्य पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई है। अगर आप इस सरकारी नौकरी के पदों के लिए योग्य कैंडिडेट है तो वेबसाइट के जरिए इससे जुड़ी सारी जानकारी पा सकते हैं।
इसके लिए आप वेबसाइट के जरिए आप आवेदन फॉर्म को बताए गए पते पर भेजकर अप्लाई कर सकते हैं। जैसा कि हम बता चुके हैं कि यह एक कॉन्ट्रैक्ट आधारित नौकरी है, आपके साथ केवल 11 महीने का कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा, जिसे रिन्यू भी किया जा सकता है। यहां हम इन पदों से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे।
फीस और योग्यता
भारतीय वन्यजीव संस्थान ने इस सभी 49 पदों के लिए अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में आपको रिक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। इस नोटिफिकेशन में सभी वैकेंसी से जुड़ी जानकारी है, जिसमें एज लिमिट से लेकर सैलरी तक की सारी जानकारी दी गई है।
नोटिफिकेशन में फीस से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। जनरल कैटेगरी के लिए ये फीस 500 रुपये तय की गई है। SC/ST/EWS आदि के लिए फीस 100 रुपये और प्रोसेसिंग फीस 100 रुपये है। आप इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। बेसिक योग्यता कि बात करें तो इसके लिए आपको कम से कम किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान (जैविक / वन्यजीव / पर्यावरण विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / प्राणी विज्ञान / जैव विविधता वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन या कोई भी जीवन विज्ञान) में मास्टर डिग्री लेनी होगी और कम से कम 4 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। भारतीय वन्यजीव संस्थान ने नोटिफिकेशन में बाकी सभी रिक्तियों की जानकारी दी है, जिसके बारे में आप इस लिंक पर क्लिक करके जानकारी पा सकते हैं।
Sarkari Jobs
यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 902 वैकेंसी, जानिए कैसे तक सकते हैं आवेदन
कैसे करें अप्लाई
अगर आप इन पोजीशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप नोटिफिकेशन के आखिर में दिए गए फॉर्म को भर सकते हैं। इस फॉर्म में बताए गए जरूरी डॉक्यूमेंट को सेल्फ अटेस्ट करके दिए गए एड्रेस- The Nodal Officer, Research Recruitment & Placement Cell, Wildlife Institute of India, Chandrabani, Dehradun – 248 001 (Uttarakhand) पर भेज सकते हैं। इस फॉर्म को भेजने की आखिरी डेट 22 अक्टूबर तय की गई है।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
5 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
6 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
8 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
14 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
15 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
21 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines