RRB NTPC Graduate Bharti 2026: रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के ल‍िए इस बार 3500 से ज्‍यादा पदों पर वैकेंसी जारी की गई है. आवेदन प्रक्र‍िया आज से शुरू है और उम्‍मीदवार 6 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं.

RRB NTPC Graduate Bharti 2026

रेलवे ने RRB NTPC के 3548 पदों पर बंपर भर्ती जारी की है. ग्रेजुएट्स इन पदों के ल‍िए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. (Photo - AI)

रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए धमाकेदार खबर है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार टोटल 3548 पदों पर भर्ती निकली है, जो पहले 3477 बताई गई थी. यानी पद और बढ़ गए हैं. अप्लाई करने का प्रोसेस आज 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गया है.

विज्ञापन

किस पोस्ट पर कितनी वैकेंसी?

इस बार सबसे ज्यादा मौका Goods Train Manager बनने का है.

विज्ञापन

Goods Train Manager – 2750 पद
Senior Clerk-cum-Typist – 371 पद
Junior Accounts Assistant-cum-Typist – 300 पद
Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor – 56 पद

ये सभी पद 7th Pay Commission के Level 5 और Level 6 के हैं, यानी सैलरी और रुतबा दोनों जबरदस्त.

विज्ञापन

कौन कर सकता है अप्लाई?
आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के हिसाब से की जाएगी. बता दें क‍ि रिजर्व कैटेगरी को उम्र में छूट भी मिलेगी.

जरूरी डेट्स – नोट कर लो
फॉर्म भरना शुरू: 8 अक्टूबर 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक
फीस जमा करने की लास्ट डेट: 8 नवंबर 2026

विज्ञापन

फॉर्म में गलती हो गई तो बाद में 250 रुपये देकर करेक्शन भी कर सकते हैं.

फीस कितनी लगेगी?
General / OBC / EWS –
500 रुपये (CBT-1 में बैठने के बाद 400 रुपये वापस मिल जाएंगे)
SC / ST / महिला / PwBD / Ex-Serviceman – 250 रुपये (पूरा पैसा CBT-1 देने के बाद रिफंड)

विज्ञापन

सिलेक्शन कैसे होगा?
नौकरी ऐसे ही नहीं मिलेगी. 4 से 5 स्टेज पार करने होंगे.
CBT-1
CBT-2
Typing Test या Aptitude Test (पोस्ट के हिसाब से)
Document Verification
Medical Test

अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो आखिरी तारीख यानी 6 नवंबर का इंतजार न करें. अंतिम दिनों में सर्वर पर लोड बढ़ने से वेबसाइट स्लो हो जाती है, इसलिए RRB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर समय रहते ध्यानपूर्वक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर लें. तो देर किस बात की? ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और आज ही फॉर्म भर दें.

विज्ञापन

FAQ

RRB NTPC Graduate 2026 में कुल कितने पद हैं?
A: 3548 पद

RRB NTPC Graduate की लास्ट डेट क्या है?
A: 6 नवंबर 2026

विज्ञापन

RRB NTPC के लिए योग्यता क्या है?
A: ग्रेजुएशन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ