Punjab and Sind Bank Recruitment 2022: पंजाब एंड सिंध बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्तियां, ग्रेजुएट पास ऐसे करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

Punjab and Sind Bank Recruitment 2022
Edited By Niharika Gupta

Punjab and Sind Bank Recruitment 2022
Punjab and Sind Bank Recruitment 2022: पंजाब एंड सिंध बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज 5 नवंबर से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल पदों की संख्या- 50
पद का नाम रिक्तियां
टेक्निकल ऑफिसर आर्किटेक्ट- 2
प्रथम सुरक्षा अधिकारी- 1
विदेशी मुद्रा अधिकारी- 13
विदेशी मुद्रा डीलर- 2
विदेशी मुद्रा अधिकारी- 3
मार्केटिंग ऑफिसर/रिलेशनशिप मैनेजर- 25
डेटा विश्लेषक- 2
ट्रेजरी डीलर- 2
उम्मीदवारों की आयु 31 अगस्त, 2022 को न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
टेक्निकल ऑफिसर आर्किटेक्ट – भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
प्रथम सुरक्षा अधिकारी – बीई (फायर इंजीनियरिंग) / बीई (फायर) / बी टेक (सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग) / बी.टेक. (अग्नि प्रौद्योगिकी और सुरक्षा इंजीनियरिंग) होने के साथ 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
विदेशी मुद्रा अधिकारी – सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवार को विदेशी मुद्रा संचालन में प्रमाणित होना चाहिए। योग्यता के बाद 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
मार्केटिंग ऑफिसर / रिलेशनशिप मैनेजर – ग्रेजुएट और फुल टाइम दो साल का एमबीए (मार्केटिंग) / पीजीडीबीए (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) / पीजीडीएमबी (बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) होना चाहिए।
एसओ पद के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1003 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 177 रुपये का भुगतान करना होगा।
Punjab and Sind Bank Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: