---विज्ञापन---

JIPMER Recruitment 2022: नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली भर्तियां, जानें योग्यता समेत अन्य डिटेल्स

JIPMER Nursing Officer recruitment 2022: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर 1 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा 3 नवंबर 2022 को जारी भर्ती अधिसूचना (सं.Admn-I/DR/1(3)/2022) […]

JIPMER Nursing Officer recruitment 2022: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर 1 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान द्वारा 3 नवंबर 2022 को जारी भर्ती अधिसूचना (सं.Admn-I/DR/1(3)/2022) के मुताबिक नर्सिंग ऑफिसर के 433 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 175 पद अनारक्षित हैं, जबकि 116 ओबीसी, 66 एससी, 33 एसटी और 43 ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

---विज्ञापन---

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 7 नवंबर, 2022
आवेदन की अंतिम तिथि: 1 दिसंबर, 2022
हॉल टिकट डाउनलोड करना: 10 दिसंबर, 2022
परीक्षा की तिथि: 18 दिसंबर, 2022

पात्रता मापदंड

जिपमेर में नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को नर्सिंग में बीएससी या बीएससी ऑनर्स या जीएनएम डिप्लोमा और 2 वर्ष का कार्यानुभव प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को भारतीय नर्सिंग परिषद या किसी राज्य के नर्सिंग परिषद से रजिस्टर्ड होना चाहिए।

---विज्ञापन---

JIPMER Nursing Officer recruitment 2022 notification

JIPMER Nursing Officer vacancy 2022 Registration Link

---विज्ञापन---

जानें आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 दिसंबर 2022 को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा की अवधि 90 मिनट और 100 एमसीक्यू है जिसमें प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होता है।

---विज्ञापन---

JIPMER Nursing Officer recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई 

  • आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाएं।
  • ‘नौकरियां घोषणाओं’ पर जाएं ।
  • नर्सिंग ऑफिसर, जिपमर-पुदुचेरी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

आवेदन शुल्क

UR/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹1500, OBC वर्ग के लिए ₹1500, SC/ST वर्ग के लिए ₹1200/- का भुगतान करना होगा। PWBD श्रेणी को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Nov 09, 2022 06:21 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola