Young Boy Murdered on Diwali in Bengaluru: बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में दिवाली की रात एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब उनके घर पर खबर आई कि उनके बेटे को किसी ने जान से मार दिया है। रविवार शाम को दिवाली का जश्न मनाने के लिए कुगोनहल्ली में डार्क फैमिली रेस्तरां में गए एक 19 साल के लड़के की एक गैंग ने चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विवाद फोटोशूट को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले खीचंवाई फोटो
मृतक की पहचान सूर्या के रूप में हुई हैं, जो कचेरीपाल्या का रहने वाला है और बेंगलुरु में नौकरी की तलाश में आया था। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सूर्या और उसके 2 दोस्त फोटोशूट के लिए रेस्तरां पर गए थे। रेस्तरां के कर्मचारियों ने दिवाली के मौके पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एंट्री गेट पर स्पेशल सजावट की थी। जिसे देखते हुए सूर्या और उसके दोस्त वहां कैमरे से फोटो खीचने के लिए गए। अभी सूर्या और उसके दोस्त गेट पर फोटो खींच ही रहे थे कि इतने रेस्तरां अंदर बैठे 4 लोगों की उनके पास पहुंची और कहा कि वो लोग उनकी भी फोटो खींच दें। सूर्या और उसके दोस्त इसके लिए राजी हो गए।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस सत्ता में लौटी तो महिलाओं को 15,000 रुपये सालाना देगी सरकार, छत्तीसगढ़ सीएम का बड़ा ऐलान
मारपीट के बीच लड़के को चाकू से गोदा
सूर्या ने उन लोगों की काफी तस्वीर खींची। फोटोशूट पूरा होने के बाद आरोपियों ने फोटोज को व्हाट्सएप पर तुरंत भेजने के लिए कहा। इस पर सूर्या ने कहा कि फोटोज कैमरे में है, पहले इसे डाउनलोड करना होगा इसके बाद ही व्हाट्सएप भेजा सकता है। बस इतनी सी बात पर वो चारों लोग भड़क गए और सूर्या के साथ मारपीट करने लगे। उन्हीं में से एक ने धारदार चाकू उठाया और सूर्या पर उससे वार कर, उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर, 4 में से 2 आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
1 hr agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
6 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
7 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines