यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी, 2-3 डिग्री गिरेगा पारा, इन जिलों में जीरो विजिबिलिटी

Aaj Ka Masuam : देश में ठंड की एंट्री हो गई और घना कोहरा छाने लगा। तापमान भी गिर रहा है। इस बीच आईएमडी ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में कोहरा रहेगा या नहीं।

dence fog

यूपी में घने कोहरे का अलर्ट। (File Photo)

विज्ञापन

Winter Weather Forecast : देश के उत्तरी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। घना से बहुत घना कोहरा छाने लगा है और तापमान भी तेजी से गिर रहा है। सड़कों पर धुंध की मोटी-मोटी चादरें बिछी नजर आ रही हैं, जिससे कुछ जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर पहुंच गई तो कुछ में शून्य। मौसम विभाग ने यूपी और बिहार समेत 12 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की।

जानें कब-कब रहेगा घना कोहरा?

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 17-18 नवंबर को रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 18 नवंबर तक घनी धुंध छाए रहेगी। पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में 17 से 19 नवंबर तक और हिमाचल प्रदेश में 19-21 नवंबर तक धुंध की मोटी-मोटी चादरें बिछी नजर आएंगी। बिहार में 17-18 नवंबर तक रात सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा और 19 नवंबर की सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। राजस्थान में अगले दो दिनों तक कोहरा का अलर्ट जारी है।

विज्ञापन

इन जिलों में जीरो विजिबिलिटी 

विज्ञापन

अगर पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला, करनाल, राजस्थान के गंगानगर, यूपी के गोरखपुर में विजिबिलिटी जीरो थी, जबकि यूपी के श्रावस्ती, कुशीनगर और मुरादाबाद में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन

अगले 5 दिनों में कितना बदलेगा मौसम?

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के अधिकांश स्थानों पर अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल के कुछ स्थानों पर 16 और 17 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस हफ्ते जमकर बादल बरसेंगे। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

विज्ञापन

जानें दिल्ली एनसीआर का कैसा रहा मौसम?

विज्ञापन

देश के मैदानी इलाकों में दिल्ली के रिज इलाके में शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान गिरा। साथ ही कई इलाकों में धुंध भी छाई रही और ठंडी-ठंडी हवाएं भी चलीं। राजधानी में अगले दो दिनों तक घना कोहरा रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ