11 डिग्री पहुंचा तापमान, चारों ओर बिछीं धुंध की चादरें, दिल्ली NCR में भीषण ठंड को लेकर IMD का पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट ली। दिन में कोहरा छाया रहा और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Delhi NCR Cold Waves Air Quality Index

कोल्ड वेव का अलर्ट जारी। (File Photo)

Winter Weather Forecast : उत्तर भारत में तेजी से मौसम करवट ले रहा है। राजधानी में कोहरे और ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान भी तेजी से गिर रहा है, जिससे घरों में एसी और पंखे बंद हो गए। सड़कों पर धुंध की चादरें बिछी नजर आ रही हैं। दिल्ली एनसीआर में भीषण ठंड को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सामने आया है।

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में इस साल भयंकर ठंड पड़ने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जोकि दिनभर 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बरकरार रहा। राजधानी और आसपास के जिलों में घना कोहरा छाया रहा और 4-8 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। पालम और सफदरजंग एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम रही।

विज्ञापन

16 से 18 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 16 नवंबर को दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम और रात धुंध छाने की संभावना है। हवा की स्पीड भी 6 किमी प्रति घंटे से कम रहेगी, लेकिन 17 और 18 नवंबर को हवा की स्पीड बढ़कर 10 से 12 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। ये हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हैं। अगले तीन दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा रहेगा।

विज्ञापन

जानें देश में अगले 5 दिनों में कहां-कहां गिरेगा पारा?

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जबकि पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 2-3 दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ