पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठंड का कहर, दिल्ली-बिहार समेत देश में अगले 5 दिन कितना बदलेगा मौसम? IMD का आया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam : देश में मौसम ने अचानक से करवट ली। चारों ओर कोहरा छा गया और तापमान में गिरावट आई। पछुआ हवाएं ठंड का कहर बढ़ाएंगी। दिल्ली बिहार समेत देश में अगले 5 दिन कितना बदलेगा मौसम? इसे लेकर आईएमडी का बड़ा अपडेट सामने आया है।

Delhi NCR Dense Fog Delayed Flights Trains

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम। (File Photo)

Winter Weather Forecast : देश में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और चारों ओर कोहरा छा गया। तापमान भी गिरने लगा, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया, जिससे बारिश के साथ भीषण ठंड बढ़ने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिन कैसा वेदर रहेगा? इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

उत्तरी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान पर निचले क्षोभमंडल स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे पछुआ हवाएं यानी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिणी तमिलनाडु और उसके आसपास निचले क्षोभमंडल स्तर पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरसने के आसार हैं।

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली एनसीआर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26-28 डिग्री सेल्सियस और 11-17 डिग्री सेल्सियस के बीच है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 सेल्सियस कम रहा, जबकि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पछुआ हवा के साथ धुंध की स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन

इन राज्यों में छाएगी धुंध

पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति 16 नवंबर की सुबह तक और उसके बाद एक दिन के लिए घना कोहरा एवं उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर की सुबह तक और उसके बाद दो दिनों के लिए घना कोहरा रहेगा। उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, राजस्थान में 17 नवंबर तक और हिमाचल प्रदेश में 19 नवंबर तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

जानें अगले 5 दिन कितना बदलेगा मौसम

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश में 15 से 18 नवंबर के दौरान मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। कर्नाटक में शुक्रवार को जमकर बादल बरसेंगे। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जबकि मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ