कौन है लश्कर कमांडर Quari, जो भारतीय सेना से मुठभेड़ में ढेर, एक और आतंकी मार गिराया

Lashkar-E-Taiba Commander Quari: राजौरी में चल रहे ऑपरेशन में अब तक 2 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है, जिनमें से एक आतंकी की पहचान लश्कर के टॉप कमांडर Quari के रूप मे हुई है।

---विज्ञापन---

पंकज शर्मा, जम्मू

Who Was Lashkar-E-Taiba Commander Quari: जम्मू कश्मीर के राजौरी में कालाकोट के बाज़ीमाल इलाके में बुधवार से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर में अब तक सेना के 2 ऑफिसर और 2 जवान वीरगति को प्राप्त हुए। वहीं इस ऑपरेशन में अब तक 2 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है, जिनमें से एक आतंकी की पहचान लश्कर के टॉप कमांडर Quari के रूप मे हुई है। Quari पाकिस्तान का रहने वाला है। वही लश्कर के इस टॉप कमांडर को डांगरी और कंडी में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। Quari को IED एक्सपर्ट और ट्रेंड स्नाइपर भी माना जाता है। Quari जंगलों में बनी गुफाओं में सुरक्षा बलों की नजरों से बचने के लिए छिपता रहा, लेकिन राजौरी में सुरक्षा बलों ने उसे ढेर कर दिया।

 

Quari के मरने के बाद लश्कर की कमर टूटी

दरअसल आतंकी संगठन लश्कर प्रयास कर रहा है कि राजौरी और पुंछ में एक बार फिर आतंकवाद को रिवाइव किया जाए। इसकी वजह यह है कि यहां पर घने जंगल और प्राकृतिक गुफाएं हैं, जिनको आतंकी अपने हाइड आउट के लिए इस्तेमाल करते हैं, ताकि भारतीय सुरक्षाबलों की आंखों से बचा जा सके। आतंकी संगठन राजौरी और पुंछ इलाके में आतंकवाद को बढ़ावा देने का हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबलों की अलर्टनेस के चलते आतंकवादी कामयाब नहीं हो पा रहे। जैसे ही आतंकियों की सूचना मिलती है तो उनको जल्द से जल्द सुरक्षाबल न्यूट्रलाइज करते हैं। Quari के मारे जाने के बाद लश्कर की कमर टूट चुकी है। सुरक्षा बल इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रहे हैं। यही नहीं इस मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी रिकवर किया गया है।

जम्मू कश्मीर में हो चुकीं 3 बड़ी आतंकी वारदातें

बता दें कि भारतीय सेना ने 17 नवंबर को कुलगाम और राजौरी में 2 अलग-अलग एनकाउंटर किए थे, जिसमें 6 आतंकी मारे गए थे। पहला एनकाउंटर 16 नवंबर को शुरू हुआ था, जिसमें 5 आतंकी मारे गए थे। दूसरा एनकाउंटर राजौरी में हुआ, जिसमें एक आतंकी मारा गया था। इससे पहले अक्टूबर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक आतंकी को पुलिस इंस्पेक्टर ने 3 गोलियां मारी थीं। मृतक इंस्पेक्टर मसरूर अली वाली था। हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली थी। इस हमले के आतंकी कुलगाम एनकाउंटर मारे गए थे। इसके अलावा 13 सितंबर को हुई 2 मुठभेड़ में सेना के 3 अफसर और 2 जवान शहीद हो गए थे। इस दौरान 2 आतंकी भी मारे गए थे। सेना के डॉग की भी मौत हो गई थी।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

news 24 whatsapp channel

First published on: Nov 23, 2023 05:47 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें