आसनसोल, अमर देव पासवान: पश्चिम बंगाल के आसनसोल के आश्रम मोड़ पर रविवार को एक सुपरमार्केट में आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं।
घटना आसनसोल के भांगा पांचील इलाके में स्थित स्पेंसर मॉल की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीबन साढ़े आठ बजे भयावह आग लगी। आग लगने के बाद करीब 20 फीट की ऊंचाई तक धुएं का गुब्बार देखा गया। उधर, सुपरमार्केट में आग लगने की घटना के बाद यहां काम करने वाले लोगों के अलावा आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।
सुपरमार्केट में काम करने वाले कर्मचारी आनन-फानन में अपनी जान बचाकर भागे और घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। वहीं मॉल से निकलने वाला धुंआ पुरे इलाके में इस कदर फैल गया है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
सुपरमार्केट में आग कैसे लगी, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के सुपरमार्केट में आग लगी है, हालांकि अधिकारियों ने आग लगने के कारणों के बारे में जांच पड़ताल की बात कही।
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
1 hr agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
2 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
3 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
3 hrs agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
3 hrs agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
4 hrs agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
5 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines