बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज

बागेश्वर बाबा विवादित टिप्पणी मामले में कानूनी पचड़ में फंस गए हैं, क्योंकि उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज किया गया है. बाबा ने कथा सुनाते हुए श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर विवादित बयान दिया था, जिस पर देशभर में संग्राम छिड़ा हुआ है.

dhirendra shastri | bageshwar baba | defamation case

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से पूरे देश में विवाद छिड़ा हुआ है. (Credit-ANI)

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री विवादित टिप्पणी मामले में फंस गए हैं. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर बयान दिया था, जिसे लेकर पूरे देश में विवाद छिड़ा हुआ है. अब इस मामले में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई गई है. आगरा की सिविल कोर्ट में अजय प्रताप सिंह नामक वकील की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भावनाओं को ठेस पहुंची है और भगवान श्रीकृष्ण की सामाजिक प्रतिष्ठा पर असर पड़ा. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR होनी चाहिए.

विज्ञापन

याचिका पर सुनवाई अब 14 दिसंबर को होगी

शिकायतकर्ता अजय सिंह ने बताया कि वे ननिहाल से भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं. लेकिन धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से पूरे परिवार को ठेस पहुंची है. शिकायत पर सिविल जज कंचन कुमार ने सुनवाई की, जिन्होंने केस एक्सेप्ट कर लिया है. मामले की अगली सुनवाई अब 14 दिसंबर 2026 को होगी. टिप्पणी से नाराज यादव समुदाय का बड़ चेहरा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील लोगों से की है. वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कहते हैं कि जिनका अपना आचरण सवालों में हो, उन्हें दूसरों को उपदेश नहीं देना चाहिए.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कथा सुनात हुए दिया था बयान

बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में धीरेंद्र शास्त्री का राम कथा कार्यक्रम था. इस दौरान कथा सुनाते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की शारीरिक मुद्राओं (खड़े होने के तरीकों) की तुलना की. शास्त्री ने कहा था कि जो लोग श्रीकृष्ण को मानते हैं, उन्हें शायद यह बुरा लगे, लेकिन कृष्ण बहुत टेढ़े हैं. जब वे खड़े होते हैं तो तीन जगहों से मुड़े हुए होते हैं. शिकायतकर्ता अजय ने तर्क दिया कि भगवान श्रीकृष्ण द्वापर युग में मानव अवतार में जन्मे थे और उनके वंशज आज भी भारत में रहते हैं. जादून, जडेजा और भाटी जैसे समुदाय उसी युग की जातियां हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ