आंद्रे रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10,000 रन और 500 विकेट लेने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आंद्रे रसेल का जलवा कायम है. मौजूदा समय में वो नेपाल प्रीमियर लीग में धमाल मचा रहे हैं. वहां पर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी इस खास उपलब्धि को अपने नाम नहीं कर पाया है.

Andre Russell

रसेल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (Photo: ANI)

Andre Russell: टी20 क्रिकेट में आए दिन बड़े रिकॉर्ड बनते रहते हैं. दुनियाभर में कई टी20 लीग आयोजित हो रही है, जिसमें खिलाड़ी हिस्सा लेकर बवाल मचाते हैं. वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे रसेल भी टी20 में कई कारनामे कर चुके हैं. वो मौजूदा समय में फ्रेंचाइजी टी20 लीग खेल रहे हैं. नेपाल प्रीमियर लीग 2026 में वो अपना जलवा बिखेर रहे हैं. उन्होंने हमेशा अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से गदर मचाया है. टी20 में अब उन्होंने इतिहास रच दिया. आइए आपको बताते हैं कि कौन सा रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया है.

विज्ञापन

आंद्रे रसेल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नेपाल प्रीमियर लीग 2026 में विराटनगर किंग्स की टीम से आंद्रे रसेल खेल रहे हैं. वो अब पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टी20 में दस हजार रन और 500 विकेट लिए हैं. 500 से अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड उन्होंने पहले ही बना लिया था. उन्होंने अब अपने दस हजार रन भी पूर कर लिए हैं. पूरी दुनिया में कोई भी खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर पाया है. टी20 में दस हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब 21वें नंबर पर रसेल का नाम है.

विज्ञापन

लिस्ट में टॉप पर इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर हैं. वो 15 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायरन पोलार्ड के नाम है. वो अब तक 14999 रन बना चुके हैं. टी20 में अभी तक 6 ही खिलाड़ी 500 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं. रसेल भी इसमें शामिल हैं. बहुत जल्द उनके 550 विकेट पूरे होने वाले हैं.

विज्ञापन

आंद्रे रसेल का करियर

आंद्रे रसेल का करियर अभी तक शानदार रहा है. टी20 में हमेशा वो छाए रहे हैं. विंडीज के लिए 56 वनडे मैचों में उन्होंने 1034 रन बनाए हैं. उनके नाम 70 विकेट भी दर्ज हैं. इसके अलावा 85 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 1122 रन हैं. वो 61 विकेट भी ले चुके हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है. आईपीएल में भी वो खूब धमाल मचा चुके हैं. 139 मैचों में उनके नाम 2651 रन हैं. 123 विकेट उन्होंने अपने नाम किए हैं. रसेल ने ज्यादातर टी20 क्रिकेट में ही अपना फोकस रखा है. वो 650 से ऊपर टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. उनके पास अनुभव की बिल्कुल भी कमी नहीं है. अभी भी वो अपना दम दिखा रहे हैं. आगे जाकर वो कुछ और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ