U-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य ने ठोका तूफानी अर्धशतक

IND U19 vs NPL U19: भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 19.1 ओवर में 129 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया.

IND U19 vs NPL U19

भारत ने पहले मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हराया (PIC Credit - X)

IND U19 vs NPL U19, Asia Cup 2026: ओमान में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है. टीम इंडिया ने शुक्रवार को अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 128 रन पर सिमट गई थी. जवाब में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की इस जीत के हीरो पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग रहे, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 52 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा और नाबाद 53 रन बनाए.

विज्ञापन

आर्यवीर सहवाग ने बल्ले से मचाया तहलका

नेपाल के खिलाफ 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने नेपाली गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और तेजी से रन बनाए. आर्यवीर ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए. उन्होंने महज 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और 52 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े.

विज्ञापन

वहीं, कप्तान लक्ष्य ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. लक्ष्य ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए. दोनों की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया. बता दें कि, इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अनन्य द्रविड़ भी शामिल हैं. हालांकि, नेपाल के खिलाफ इस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: दूसरे वनडे में रोहित शर्मा के सामने वेलिंग्टन की बड़ी चुनौती, डराने वाले आंकड़े उड़ा देंगे होश

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल को 128 रन पर समेटा

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. नेपाल ने 4.3 ओवर में महज 18 रन के स्कोर पर अपने शुरुआती 2 विकेट गंवा दिए. इसके बाद 9 ओवर के भीतर नेपाल का स्कोर 27 रन पर तीन विकेट हो गया. भारतीय गेंदबाजों ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी जारी रखी और सिर्फ 94 रन के स्कोर पर नेपाल की आधी टीम पवेलियन लौट गई. बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. भारत को चौथी सफलता 51 रन के स्कोर पर मिली, जब मनल चौहान ने नीरज कुमार यादव को 20 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया.

इसके बाद दर्श सुनार (43 रन) और आशीष लुहार (29 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 94 रन तक पहुंचाया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए नेपाल की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. नेपाल की पूरी टीम 42.3 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए. वहीं, यशवीर गौड़ को 2 विकेट मिले, जबकि मनल चौहान और काव्य पटेल को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ