CBSE Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित, 9 नवंबर से शुरू होंगे एग्जाम, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइंस

CBSE 10th 12th Practical Exam Date Sheet 2026: सीबीएसई ने विंटर बाउंड स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल 9 नवंबर से 19 दिसंबर तक जारी कर दिया है. LOC नियम और बैच फोटो गाइडलाइंस पढ़ें.

CBSE 10th 12th Practical Exam Date Sheet 2026

विंटर बाउंड यानी शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों में यह प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर 2026 से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी. (Photo - AI)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. विंटर बाउंड यानी शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों में यह प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर 2026 से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी. इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से कराने के लिए स्कूलों के लिए कड़े नियम भी जारी किए हैं. जान‍िये बोर्ड की इस गाइडलाइन में आपके काम की कौन-कौन सी बातें हैं.

विज्ञापन

केवल विंटर बाउंड स्कूलों के लिए है यह शेड्यूल

सीबीएसई ने साफ किया है कि 9 नवंबर से शुरू होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं की यह समयसीमा केवल उन स्कूलों के लिए है जो सर्दियों की छुट्टियों (Winter Session) वाले इलाकों में आते हैं. सामान्य सत्र (Regular Session) वाले बाकी सभी स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का नोटिस अलग से जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

प्रैक्टिकल एग्जाम से जुड़े 4 सबसे जरूरी नियम
बोर्ड के निर्देशानुसार केवल उन्हीं छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट में बैठने का मौका मिलेगा जिनका नाम ऑनलाइन उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) में दर्ज होगा. जिन स्कूलों में किसी विषय के 30 से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे, वहां एक दिन में 2 या 3 सेशन बनाकर परीक्षा कराई जाएगी. यह व्यवस्था लैब में उपलब्ध क्षमता के हिसाब से तय होगी. प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर बैच की एक ग्रुप फोटो सीबीएसई द्वारा दिए गए ऐप लिंक पर अपलोड करना जरूरी होगा.
इसके साथ ही 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति संबंधित रीजनल ऑफिस के जरिए होगी. वहीं 10वीं का इंटरनल असेसमेंट केवल एक बार ही आयोजित किया जाएगा.

शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों के छात्र अब अपनी प्रैक्टिकल फाइल्स और प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा कर लें. 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच होने वाले इन असेसमेंट के मार्क्स तुरंत बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, इसलिए तय समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ