Karmabhoomi Express: पंजाब के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी

सोशल मीडिया पर ट्रेन के डिब्बों में लगी आग से उठता धुएं का गुबार देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा के पास पटरी पर दौड़ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई.

Karmabhoomi Express

पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा के पास पटरी पर दौड़ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई. (Photo: X/@ParmeetBidowali)

दिवाली से ठीक पहले पंजाब के राजपुरा में एक बड़ा हादसा हुआ. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन (12508) के 4 डिब्बों में आग लग गई. सोशल मीडिया पर ट्रेन के डिब्बों में लगी आग से उठता धुएं का गुबार देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा के पास पटरी पर दौड़ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई.

विज्ञापन

CPRO हिमांशु शेखर ने दी जानकारी

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, ‘अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में अंबाला मंडल के सराय बंजारा स्टेशन के पास आग लगने की सूचना मिली थी. सुरक्षा प्रणाली के समय पर सक्रिय होने से ट्रेन को रोक लिया गया. आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। इस घटना में किसी के घायल होने, अन्य नुकसान या जनहानि की फिलहाल कोई सूचना नहीं है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का यूपी वालों को बुलेट ट्रेन का तोहफा, कानपुर-लखनऊ, काशी और पटना रूट पर फर्राटा भरेगी हाई स्पीड रेल

चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि जिस समय ट्रेन के डिब्बे में आग लगी, उस दौरान गाड़ी पटरी पर दौड़ रही थी. उठते धुएं के बीच ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए लोग दूसरे कोच में भागने लगे. इस बीच चेन खींचकर ट्रेन को रोका गया और यात्री बाहर निकल आए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि खेत के बीच से गुजर रही पटरी पर ट्रेन खड़ी है और लोगों की भीड़ ट्रेन से उठते धुएं को देख रही है. हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ