ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे चेक करें मार्कशीट

ICAI CA Foundation Result September 2026 Update: सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 का रिजल्ट caresults.icai.org पर जारी हो गया है. कंसिका और महक ने 90.25% अंक लाकर AIR 1 हासिल की है. रोल नंबर से रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया हिंदी में पढ़ें.

Kansika and Mahek Gupta CA Foundation AIR 1

कंसिका और महक गुप्ता ने 90.25% अंकों के साथ संयुक्त रूप से पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया है. (Photo - icai)

ICAI CA Foundation Result 2026 Out: इंसटीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के सीए फाउंडेशन (CA Foundation) सितंबर 2026 की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. आयोग ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की घोषणा कर दी है. इस बार के परिणामों में कंसिका और महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से पूरे देश में पहला स्थान (AIR 1) हासिल कर बाजी मारी है. अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी, तो आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी मार्कशीट तुरंत देख सकते हैं. जान‍िये किस टॉपर को कितने अंक मिले हैं, कुल कितने प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं और रिजल्ट चेक करने का सही तरीका क्या है.

विज्ञापन

CA Foundation September 2026 Toppers List: जानें किसे मिले कितने नंबर

इस साल ऑल इंडिया रैंक में कड़ी टक्कर देखने को मिली है:

विज्ञापन

AIR 1 (पहला स्थान): कंसिका और महक गुप्ता ने 90.25% अंकों के साथ संयुक्त रूप से पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया है.

AIR 2 (दूसरा स्थान): स्पर्श खंडेलवाल और जे. जयंत ने 89.75% अंकों के साथ दूसरी रैंक हासिल की है.

विज्ञापन

AIR 3 (तीसरा स्थान): वैभवी सिंघल 89.50% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं.

पास प्रतिशत और परीक्षा से जुड़े मुख्य आंकड़े
सितंबर सत्र की यह परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई थीं. इस परीक्षा में कुल 1,04,240 उम्मीदवार (53,398 पुरुष और 50,842 महिलाएं) बैठे थे. कुल 19,736 अभ्यर्थी (10,931 पुरुष और 8,805 महिलाएं) परीक्षा में पास हुए हैं. इस बार का overall पासिंग परसेंटेज 19 फीसदी से भी कम दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

ICAI CA Foundation Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे ICAI CA Foundation Result 2026 (September Exam) वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर (लॉगिन डिटेल्स) दर्ज करें.
  • जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अपने रिजल्ट को ध्यानपूर्वक चेक करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ