IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. 4 नवंबर को पहला मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड में हुआ था. भारत ने मुकाबले में पांच विकेट से शानदार जीत हासिल की है. गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दिल जीता. विराट कोहली ने भी जबरदस्त मैच खेली. पूरे मुकाबले में एक ही खराब चीज देखने को मिली. रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. उनसे सभी ने एक अच्छे स्कोर की उम्मीद की थी. खैर अब सभी की नजरें दूसरे वनडे पर हैं. वेलिंग्टन में ये मुकाबला होगा. वहां के मैदान पर रोहित का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. इस वजह से थोड़ी चिंता बढ़ गई है.
वेलिंग्टन में रोहित शर्मा के आंकड़े
दूसरा वनडे मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंग्टन में होने वाला है. दोनों टीमें मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रोहित ने स्काई स्टेडियम में लिमिटेड ओवर्स के दो मुकाबले खेले हैं. एक वनडे और एक टी20 उन्होंने वहां पर खेला है. वनडे में रोहित ने सिर्फ 4 रन बनाए. वहीं टी20 मैच में वो 1 रन बनाकर आउट हुए. दोनों मैचों को मिला दिया जाए तो रोहित पांच ही रन बना पाए हैं. एक तरह से कहा जाए तो उनका रिकॉर्ड वहां पर खराब रहा है. वैसे रोहित इस बार अपने रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेंगे. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है. इससे पहले रोहित खुद को साबित करना चाहते हैं. वेलिंग्टन में वो अपनी एक अच्छी पारी से टीम इंडिया को जीत दिला सकते हैं.
क्या बारिश बनेगी विलेन?
दूसरे वनडे में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. . ऑकलैंड में खेले गए पहले मै में भी बारिश का साया रहा था, जिस वजह से 18 ओवर काटे गए थे. 7 नवंबर को दूसरा वनडे होने वाला है. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक दिन के पहले हाफ में बारिश की संभावना 60% है. वहीं दूसरे हाफ में बारिश के चांस 55% है. इसका मतलब है कि बारिश की वजह से मैच में खलल पड़ सकता है. दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होने वाला है. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
दोनों टीम का स्क्वॉड
भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड- विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी.