---विज्ञापन---

Weather Forecast: दिल्ली में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हो सकता है। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट...

Weather Update today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 11 से 14 तारीख तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में हल्की/मध्यम से लेकर काफी भारी बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, 12 और 13 मार्च को इस क्षेत्र में आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक, 13 मार्च को आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है।

---विज्ञापन---

आज कहां-कहां बारिश होगी?

IMD के मुताबिक, 11  से 14 मार्च के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं,  13 मार्च को आंधी चलने के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक,  11-14 तारीख के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा में बिजली गिरने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---

असम-मेघालय में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से  15 मार्च के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट हल्की वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। आज और कल केरल, माहे और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: 10 मार्च को कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए राशिफल और उपाय

---विज्ञापन---

इन राज्यों में पड़ेगी गर्मी

IMD के मुताबिक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 3 दिन, जबकि केरल और माहे में अगले 2 दिनों के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Miss World 2024 Winner: कौन हैं Krystyna Pyszkova? जिनके सिर सजा 71वें मिस वर्ल्ड का ताज

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 10, 2024 07:12 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola