---विज्ञापन---

तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश… IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। पढ़ें, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम...

IMD Rainfall Alert Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, देश के कुछ राज्यों में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि कुछ हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

पूर्वी और मध्य भारत में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, एक ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक बनी हुई है। ऐसे में पूर्वी और मध्य भारत में 16 से 18 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

गंगीय पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि ट्रफ रेखा की वजह से आज से 19 मार्च के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज और  कल छिटपुट ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

IMD ने बताया कि आज से 20 मार्च के दौरान झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

---विज्ञापन---

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि आज से 18 मार्च के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्य बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Corona जैसा एक और वायरस देश में फैला, एक महीने में मिले 2505 केस, अलर्ट हुई सरकार

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 15, 2024 07:25 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola