Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Weather Update: फरवरी महीना महीन आधा खत्म हो चुका है और लोगों को धीरे-धारे ठंड से राहत भी मिलने लगी है। ठंड अब विदाई पर है। मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में बढ़ियां धूप निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। धीरे-धीरे लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगा है। हालांकि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अभी तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर भी जारी है।
इस बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में चुका है। इसका असर 17 फरवरी तक देखने को मिल सकता है। जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की सभावना है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ, गिरेंगे ओले, बरसेंगे बादल
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। पहाड़ों से चल रही सर्द हवाएओं के कारण, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई इलाकों में ठंड का एहसास करा रही हैं। पिछले तीन-चार दिनों से ठंडी हवाओं के कारण कई इलाकों सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ गई है।
वहीं दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, हालांकि इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है। दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने के आसार है। जबकि 19 से 20 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।
और पढ़िए – बारिश के साथ तेज हवाएं बिगड़ेंगी मौसम, आने वाले घंटे यूपी, बिहार समेत इन राज्यों के लिए भारी!
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि अगले अगले दो से तीन दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ-साथ हिमपात की संभावना है। जबकि देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।