Kal ka Mausam : 16 से 21 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें IMD का अपडेट
Kal ka Mausam 16 august 2026: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा विश्लेषण के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में बने मौसमी सिस्टम के चलते मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. 16 से 21 अगस्त के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Edited By : Vijay Jain|Updated: Aug 15, 2026 20:28
Share :
Photo Credit: News24
---विज्ञापन---
Kal ka Mausam 16 august 2026: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा विश्लेषण के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की पूरी संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 17 अगस्त को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश के आसार हैं.
पहाड़ी राज्यों में आफत की बारिश का अनुमान
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान व मुजफ्फराबाद के अधिकांश हिस्सों में 16 से 21 अगस्त तक लगातार झमाझम बारिश होने के आसार हैं.
---विज्ञापन---
उत्तराखंड में 16 से 17 अगस्त के बीच कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 से 21 अगस्त के दौरान भारी बारिश और 15 से 21 अगस्त तक बिजली गिरने व आंधी-तूफान की चेतावनी है.
हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 अगस्त को बहुत भारी बारिश, जबकि 16 अगस्त और 19 से 21 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: 17 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 15-16 और 18-19 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में 18 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में 16 अगस्त को कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी चेतावनी
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी में 16-17 अगस्त और पूर्वी यूपी में 16 से 21 अगस्त तक जोरदार बारिश देखने को मिलेगी. 16 और 17 अगस्त को पूरे यूपी में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है. साथ ही, 15 अगस्त को राज्य में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 21 अगस्त तक व्यापक स्तर पर बारिश होगी. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 17 अगस्त के बीच, जबकि छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 से 19 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है.
विदर्भ के अधिकांश क्षेत्रों में 15 से 18 अगस्त के बीच बारिश का दौर चलेगा, जिसमें 15 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
ओडिशा और बंगाल में मूसलाधार बारिश का खतरा
ओडिशा और पश्चिम बंगाल: 16 से 21 अगस्त तक गांगेय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 16 अगस्त को गांगेय पश्चिम बंगाल और 16 से 18 अगस्त के दौरान ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
17 अगस्त को उत्तरी ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी है.
झारखंड और बिहार: झारखंड में 15 से 21 अगस्त तक बारिश होगी, जहां 16 अगस्त को भारी और 17-18 अगस्त को बहुत भारी बारिश के आसार हैं. बिहार में 17 से 20 अगस्त के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने बिहार में 17 अगस्त को तेज आकाशीय बिजली चमकने और गिरने की गंभीर चेतावनी दी है. इसके अलावा 16 से 19 अगस्त के दौरान बिहार के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है.
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश: राज्य में 16 से 21 अगस्त के दौरान अधिकांश जगहों पर व्यापक बारिश का दौर चलेगा. 15 से 17 अगस्त के बीच कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 से 21 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है. असम और मेघालय: 16 अगस्त को हल्की से छिटपुट बारिश के बाद, 17 से 21 अगस्त तक दोनों राज्यों में व्यापक स्तर पर झमाझम बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश, जबकि 15-16 अगस्त और 18 से 21 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है.
नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 से 21 अगस्त के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक की भी चेतावनी जारी की है.
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 16 से 19 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है.
नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 से 18 अगस्त के बीच बिजली गिरने और आंधी-तूफान की संभावना बनी रहेगी. खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
पश्चिम भारत: महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का दौर
कोंकण और गोवा: 15 से 21 अगस्त तक लगातार अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश जारी रहेगी. 15 से 17 अगस्त के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
गुजरात क्षेत्र: 15 और 16 अगस्त को अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है. 17 से 21 अगस्त के दौरान छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी. वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में 15 से 21 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा: मध्य महाराष्ट्र में 15 से 18 अगस्त के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मराठवाड़ा में 15 से 21 अगस्त के दौरान छिटपुट बारिश जारी रहेगी.
दक्षिण भारत: मूसलाधार बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं
केरल और कर्नाटक: तटीय कर्नाटक और केरल व माहे में 15 से 21 अगस्त तक झमाझम बारिश का दौर बना रहेगा. लक्षद्वीप में 15-16 और 19-21 अगस्त को व्यापक बारिश होगी.
तमिलनाडु और पुडुचेरी: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 से 20 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
तेज आंधी और हवाओं की चेतावनी
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 15 से 19 अगस्त के दौरान और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 15-16 अगस्त को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. तटीय व दक्षिण कर्नाटक और तेलंगाना में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और जमीनी स्तर पर तेज हवाएं चलने का अनुमान है.