कांवड़ियों के लिए शाही पनीर से पिज्जा तक खास इंतजाम, बिना प्याज-लहसुन के परोसे जा रहे ये व्यंजन; चर्चा में आया मेन्यू 

इस बार कांवड़ शिविरों का मेन्यू पारंपरिक और आधुनिक व्यंजनों का अनोखा मेल है. एक तरफ शाही पनीर, दाल, पूरी और मिठाइयां हैं तो दूसरी ओर बिना लहसुन-प्याज के पिज्जा, पास्ता, मोमोज और बर्गर जैसी चीजें भी मेन्यू का हिस्सा हैं. 

kanwar camps perfect balance menu pizza

सुबह से रात तक खाने का पूरा इंतजाम. Image Credit- AI

विज्ञापन

भारत में कांवड़ यात्रा चल रही है. इसलिए सरकार ने भी श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए हैं. उनके रहने और खान पान की चीजें पर खास ध्यान रखा जा रहा है. खाने में न सिर्फ पारंपरिक व्यंजन बल्कि कई मॉडर्न डिशेज भी मेन्यू में शामिल की गई हैं. खास बात यह है कि इस बार शाही पनीर और दाल मखनी से लेकर पिज्जा, पास्ता और मोमोज तक के सभी व्यंजनों को बिना प्याज और लहसुन के तैयार किया जा रहा है. इस तरह शिविरों में पारंपरिक आस्था और स्वाद के चीज बैलेंस रहेगा. अब कांवड़ यात्री स्वाद के साथ साथ अच्छा और साफ खाना भी खा पाएंगे. 

इसे भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: सावन शिवरात्रि पर होगा कांवड़ यात्रा का समापन, इसके बाद भी कांवड़ियों को मानने होंगे कई नियम

विज्ञापन

सुबह से रात तक खाने का पूरा इंतजाम

कांवड़ियों के लिए शिविरों में पूरे दिन का मील शेड्यूल तैयार किया गया है. सुबह की शुरुआत चाय, बिस्किट, पोहा और जलेबी जैसे स्नैक्स से की जाती है. फिर नाश्ते में समोसा, कचौरी, ब्रेड पकौड़ा, वेजिटेबल हक्का नूडल्स और हनी चिली पोटैटो जैसी चीजें दी जाती हैं. 

बिना लहसुन-प्याज के मिलेगा दोपहर का पारंपारिक खाना 

दोपहर के खाने में शाही पनीर, कड़ाही पनीर, पनीर लबाबदार, दाल मखनी और मिक्स वेजिटेबल जैसे व्यंजन शामिल हैं. इनके साथ चूर-चूर नान, बटर नान, जीरा राइस और रोटी दी जा रही है. खाने के बाद आपको मीठे में कई चीजें दी जाएंगी. लोग अपनी पसंद से चीजें खा सकते हैं. 

यूनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है फास्ट फूड 

आपको जानकर हैरानी होगी कि पिज्जा और मोमोज जैसी चीजें भी कांवड़ श्रद्धालुओं को दी जा रही हैं. अगर आपको शाम के वक्त भूख लगी है या कुछ अलग स्वाद चखने का मन है तो फस्ट फूड का मेन्यू मिलेगा. इसमें स्प्रिंग रोल, चिली पनीर, मंचूरियन, सूप और बर्गर जैसे ऑप्शन मिलेंगे. 

विज्ञापन

मशीनों से बनेंगी हजारों रोटियां 

बड़े कांवड़ शिविरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार करने के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. मीडिया के मुताबिक, एक शिविर में ऐसी मशीन लगाई गई है जो एक बार में करीब 20 किलो आटा गूंथ सकती है. ऑटोमैटिक रोटी बनाने वाली मशीन 16 रोटियां हर मिनट में और हर घंटे में करीब 900 रोटियां तैयार की जा रही हैं. 

व्रत रखने वालों के लिए भी है इंतजाम 

कांवड़ियों में जो लोग व्रत या फलाहार कर रहे हैं, उनके लिए भी अलग से इंतजाम हैं. कुछ शिविरों में कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बने व्यंजन, आलू की सब्जी, मौसमी फल और व्रत वाली चीजें दी जा रही हैं. आप शेक या दूध भी पी सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ