राष्ट्रगान विवाद में कांग्रेस का पलटवार, संदीप दीक्षित ने अमित मालवीय को भेजा लीगल नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?
राष्ट्रगान विवाद को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को लीगल नोटिस भेजा है. नोटिस में विवादित पोस्ट हटाने, बिना शर्त माफी मांगने और 48 घंटे में जवाब देने की मांग की गई है.
Edited By : Versha Singh|Updated: Aug 16, 2026 08:49
Share :
---विज्ञापन---
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को कानूनी नोटिस (Legal Notice) भेजा है. यह नोटिस 15 अगस्त को उनके वकील अंबुज दीक्षित और अमरीश रंजन पांडे की ओर से भेजा गया है. बता दें कि यह मामला 13 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुए ‘रचनात्मक कांग्रेस’ के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राष्ट्रगान से जुड़े एक विवाद का है.
नोटिस में कहा गया है कि कार्यक्रम में राष्ट्रगान सामान्य रूप से बजाया गया था. मंच पर मौजूद संदीप दीक्षित, राहुल गांधी और अन्य लोग राष्ट्रगान खत्म होने के बाद कार्यक्रम आगे बढ़ने की बात समझकर वहां मौजूद लोगों से मिलने लगे. इसी बीच ऑडियो सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रगान की रिकॉर्डिंग दोबारा चल गई.
---विज्ञापन---
नोटिस के मुताबिक, जैसे ही दोबारा राष्ट्रगान बजा, ऑडियो ऑपरेटर ने तुरंत सिस्टम बंद कर दिया. संदीप दीक्षित की ओर से भेजे गए नोटिस में घटना का वीडियो टाइमलाइन भी शामिल किया गया है.
नोटिस में कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप
टाइमलाइन के अनुसार, वीडियो में 59:55 मिनट पर संदीप दीक्षित लोगों से नारे न लगाने की अपील करते दिखाई देते हैं. इसके कुछ सेकेंड बाद 1:00:01 पर राष्ट्रगान शुरू होता है और 1:01:01 पर खत्म हो जाता है. इसके तुरंत बाद, 1:01:02 पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते राष्ट्रगान फिर से बज जाता है, जिसे 1:01:08 पर रोक दिया जाता है.
---विज्ञापन---
Legal notice served by me and @AmbujSpeaks, on behalf of Sh. @_SandeepDikshit, Chairperson, Rachnatmak Congress, to @amitmalviya for falsely portraying the video as disrespect to the National Anthem. Retraction & unconditional apology demanded. Stricter legal action to follow. pic.twitter.com/8SXx5nH1hE
नोटिस में इसी घटनाक्रम के आधार पर सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आपत्ति जताई गई है. संदीप दीक्षित की ओर से कहा गया है कि पूरे मामले को सही संदर्भ में देखा जाना चाहिए और तकनीकी गलती को जानबूझकर की गई हरकत के तौर पर पेश नहीं किया जाना चाहिए.
मामले को गलत तरीके से किया गया पेश- कांग्रेस
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि बीजेपी के आधिकारिक एक्स अकाउंट @BJP4India ने इस पूरे मामले को सही संदर्भ के बिना पेश किया. पोस्ट में दावा किया गया था कि राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रगान का अपमान किया और उनका यह रवैया देश विरोधी है.
---विज्ञापन---
संदीप दीक्षित की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान जो कुछ हुआ, वह ऑडियो सिस्टम की तकनीकी खराबी का नतीजा था. कांग्रेस पक्ष का कहना है कि इस तकनीकी गलती को जानबूझकर राष्ट्रगान के अपमान के रूप में दिखाना गलत है और इससे गलत संदेश गया.
नोटिस के जरिए बीजेपी से विवादित पोस्ट को तुरंत हटाने की मांग की गई है. साथ ही, उसी एक्स अकाउंट से बिना शर्त माफी मांगने और पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि भविष्य में इस तरह के आरोप दोबारा न लगाए जाएं.
इसके अलावा, घटना से संबंधित सभी वीडियो, रिकॉर्डिंग और दूसरे दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए भी कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें सबूत के तौर पर पेश किया जा सके.
---विज्ञापन---
संदीप दीक्षित की ओर से बीजेपी को जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है. नोटिस में चेतावनी दी गई है कि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने समेत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.