Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि औौर कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि पूर्वी-मध्य भारत में 14 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तूफान की गतिविधि होने की संभावना है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज हल्का कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार-झारखंड में चलेगी आंधी
IMD के मुताबिक, 14 फरवरी को बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक, 17 से 19 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। IMD ने कहा कि ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में आज और कल सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana क्या है, जिसे पीएम मोदी ने किया लॉन्च, किसानों को होंगे ये फायदे
यूपी का मौसम अपडेट
मौसम विभाग ने कहा कि आज पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे पहले, मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी। इससे गेहूं की फसल को काफी फायदा पहुंचा है।
इन राज्यों में हुई बारिश
IMD के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को ओलावृष्टि दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश. बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest Update: रातभर चला बवाल, बसें-इंटरनेट बैन, पुलिस-किसान घायल, प्रदर्शन से जुड़े 5 बड़े अपडेट
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
6 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
9 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
10 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
11 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines