Today’s Latest News, 08 May 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।
Today’s Latest News, 08 May 2023, Updates…
येदियुरप्पा का दावा- 100 फीसदी लिंगायत समुदाय हमारे साथ हैं
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि 100% लिंगायत समुदाय हमारे साथ है। कांग्रेस कुछ समस्याएं पैदा करने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रही है मगर उनका उद्देश्य पूरा नहीं होगा। लगभग सभी लिंगायत स्वामी हमारे साथ हैं और उन्होंने मुझसे कहा कि वे भाजपा का समर्थन करेंगे। येदियुरप्पा ने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत कुछ वर्षों में सुपर पावर बन गया। हम अभी 5वें स्थान पर हैं और अगले 20-25 वर्षों में हम पहले या दूसरे स्थान पर होंगे।।
टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में आरोपियों की चार दिन की रिमांड मंजूर
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में गिरफ्तार चार आरोपियों की 4 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर कर ली है। आरोपियों को कोर्ट लॉकअप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। आरोपी योगेश टुंडा, दीपक तीतर, अरियाज खान और राजेश बवाना को 12 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
येदियुरप्पा बोले- हम कर्नाटक चुनाव में 135 सीटें जीतेंगे
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 135 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की स्थिति को समझने के लिए रोड शो और रैलियां कीं। मुझे विश्वास है कि हम कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीतेंगे। कांग्रेस एक डूबता जहाज है, उसके नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने 4-5 महीने प्रचार करने के बाद भी यूपी में केवल 2-3 सीटें जीतीं थीं।
मुंबई के सांताक्रूज में केयरटेकर ने की मकान मालिक की हत्या
महाराष्ट्र: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में मुरलीधर पुरुषोत्तम नाइक नाम के एक 85 वर्षीय व्यक्ति की उसके केयरटेकर ने हत्या कर दी। बाद में कार्यवाहक कृष्ण मनबहादुर मौके से फरार हो गया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सांताक्रूज पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
मुंबई के मानखुर्द इलाके में मिला 22 साल के लड़के का शव
महाराष्ट्र: मुंबई के मानखुर्द थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का निशान मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि मानखुर्द पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मलप्पुरम नाव दुर्घटना: मृतकों के आश्रितों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि नाव दुर्घटना की न्यायिक जांच की जाएगी। मृतक व्यक्तियों के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। पुलिस की एक विशेष टीम भी घटना की जांच करेगी।
दिल्ली: जंतर-मंतर पर किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़े
दिल्ली: जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सोमवार को किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़े। पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
राजस्थान: हनुमानगढ़ में IFA का मिग-21 फाइटर जेट हादसे का शिकार
राजस्थान: हनुमानगढ़ में सोमवार को भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। पायलट सुरक्षित है। हादसे में तीन सिविलियन की मौत हो गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1655439620098899968
मध्य प्रदेश कांग्रेस 9 मई को लागू करेगी नारी सम्मान योजना
मध्य प्रदेश कांग्रेस के चीफ कमलनाथ ने कहा कि हम 9 तारीख को नारी सम्मान योजना लागू करेंगे जिसमें महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर और 1500 रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए फॉर्म भरे जाएंगे। हमारे कार्यकर्ता जगह-जगह जाकर फॉर्म भरवाएंगे। जब हमारी सरकार बनेगी, जिसमें कोई शक नहीं है, हमारे पास ये फॉर्म दर्ज़ होंगे। हम ये योजना ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को देने का प्रयास
SRH vs RR Review: संदीप ने आखिरी गेंद नो-बॉल फेंकी, अब्दुल समद ने छक्के से पलट दी बाजी, जानें मैच में क्या रहा खास
मणिपुर में फंसे छात्र आज शाम पहुंचेंगे महाराष्ट्र
मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के छात्रों को लेकर एक विशेष विमान आज शाम साढ़े छह बजे मुंबई पहुंचेगा। फ्लाइट शाम करीब साढ़े चार बजे गुवाहाटी से रवाना होगी। मणिपुर के इंफाल से छात्र तुरंत गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के छात्रों से बातचीत की। छात्रों ने इतनी तत्परता से मदद करने के लिए सीएम शिंदे को धन्यवाद दिया और कहा कि हम सभी सुरक्षित हैं।
62 साल की अमेरिकी महिला ने 32 साल के युवक पर लगाया शोषण का आरोप
दिल्ली पुलिस ने गगनदीप नाम के 32 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 62 साल की एक अमेरिकी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ पिछले 3 वर्षों से लगातार शारीरिक संबंध बनाए और अब धोखा दे रहा है। आरोपी को यूपी के आगरा से गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच चल रही है।
और पढ़िए – IPL 2023:युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, ड्वेन ब्रॉवो को पछाड़ बन गए आईपीएल के नंबर 1 गेंदबाज
राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत का वसुंधरा राजे पर बड़ा हमला
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, शोभा रानी और कैलाश मेघवाल को पता था कि उनकी पार्टी के लोग सरकार गिरा रहे हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया और कैलाश मेघवाल ने कहा था हमारी कभी परंपरा नहीं रही है कि चुनी हुई सरकार को हम पैसे के बल पर गिराए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मेरे खिलाफ अशोक गहलोत का बयान एक साजिश है। अशोक गहलोत ने जितना अपमान किया है, उतना कोई मेरा अपमान नहीं कर सकता। वह 2023 के विधानसभा चुनाव हारने के डर से झूठ बोल रहे है। उन्होंने इस तरह के झूठे आरोप लगाए क्योंकि वह अपनी ही पार्टी में बगावत से बौखलाए हुए हैं।
गुवाहाटी: 4 साल की बच्ची का रेस्क्यू, शरीर पर मिले प्रताड़ना के निशान
गुवाहाटी में चार साल की बच्ची के साथ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। सेंट्रल गुवाहाटी की ADCP नंदिनी काकती ने कहा कि चार साल की एक बच्ची को उसके गोद लिए हुए माता-पिता ने छत पर बांध कर रखा था। बच्ची का रेस्क्यू किया गया है। बच्ची के शरीर पर जलने के निशान और चोट के निशान हैं। बच्ची को टॉर्चर किया गया था। माता-पिता को गिरफ़्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आपके ही दोस्त थे...', सिंधिया-गुलाम नबी का नाम आते ही राहुल से बोले खरगे
32 mins agoमहिला आरक्षण बिल के लिए संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार
38 mins agoक्या ठंड ने दी दस्तक? हिमाचल-JK में बर्फबारी-बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoLIVE: कनॉट प्लेस के दुकानदारों-व्यापारियों की अपील, कहीं और करें प्रदर्शन
3 hrs agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
4 hrs ago'IB कर रही पीछा', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- कर सकते हैं डिटेन
4 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
13 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
13 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
16 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines