IND vs WI: पांचवें T20I मैच पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना

IND vs WI, 5th T20I Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है. पांचवें मैच से तय होगा कि सीरीज पर किसका कब्जा होगा. हालांकि, बारिश के कारण इस मैच पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है.

ind vs wi weather report

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें T20I मैच में बारिश की संभावना अधिक है (Image: ANI)

IND vs WI, 5th T20I Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज काफी रोमांचक साबित हुई है. वेस्टइंडीज टीम ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिस वजह से सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है. बेंगलुरु में अब पांचवां और निर्णायक T20I मैच खेला जाएगा. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी. इसी वजह से यह मैच काफी रोमांचक साबित हो सकता है. हालांकि, पांचवें T20I मैच पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना ज्यादा है.

विज्ञापन

पांचवें T20I में बारिश होने की संभावना

17 अक्टूबर यानी कल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच खेला जाएगा. शाम 7 बजे से दोनों टीमों के बीच मैच शुरू हो जाएगा. इससे दो घंटे पहले से बारिश की संभावना है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 5 बजे बारिश की संभावना 66% है और रात 10 बजे तक बारिश हो सकती है. नीचे मैच के दौरान हर घंटे बारिश की संभावना बताई गई है:

विज्ञापन
  • शाम 5 बजे: 66% बारिश की संभावना
  • शाम 6 बजे: 68% बारिश की संभावना
  • शाम 7 बजे: 69% बारिश की संभावना
  • रात 8 बजे: 70% बारिश की संभावना
  • रात 9 बजे: 70% बारिश की संभावना
  • रात 10 बजे: 69% बारिश की संभावना

मैच से पहले और मैच टाइमिंग के दौरान बारिश की संभावना बहुत अधिक है. ऐसे में यह मैच रद्द भी हो सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो भारत और वेस्टइंडीज को ट्रॉफी शेयर करनी होगी.

विज्ञापन

IND vs WI T20I सीरीज में अब तक के मैचों के नतीजे

  • लखनऊ में हुए पहले T20I मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया.
  • वेस्टइंडीज ने रांची में खेले गए दूसरे T20I में भारत पर 6 विकेट से जीत दर्ज की.
  • भारत ने इंदौर में हुए T20I मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से पराजित किया.
  • टीम इंडिया ने चौथे T20I मैच में वेस्टइंडीज को 24 रन से हरा दिया.

IND vs WI, दोनों टीमों का T20I स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.

वेस्टइंडीज का स्क्वाड: शाई होप (कप्तान), कामिल पूरन, रोवमन पॉवेल, रोस्टन चेज, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, आमिर जांगू, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, शमार स्प्रिंगर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ