क्या कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक? हिमाचल-जम्मू में बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी के साथ मैदानी राज्यों में सर्दी का दस्तक हो चुकी है. दक्षिण पश्चिम मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिण भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में भी बारिश का दौर जारी है. आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन दिल्ली समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

weather forecast | rain snowfall | imd alert

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी से देशभर का मौसम बदल गया है. (Credit-ANI)

भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून फिर एंट्री कर चुका है. एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है, जिसके चलते बीते 2 दिन से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानों में बारिश हो रही है. जिससे दोनों राज्यों में ठंड की शुरुआत हो गई है. वहीं मैदानी राज्यों में भी हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 अक्टूबर तक दक्षिण और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना जताई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी एवं मैदानों में बारिश हो सकती है. इससे देश के बाकी राज्यों में ठंड बढ़ेगी और सर्दी का सीजन शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

बद्रीनाथ और केदारनाथ में माइनस में पहुंचा तापमान

IMD के अनुसार, बीते दिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में मौसम बदला और 7 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे. इससे तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई. आज भी बारिश होने और ओले गिरने का अलर्ट है. उत्तराखंड में केदारनाथ, चोपता, हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है, जिससे केदारनाथ में तापमान -6°C और बद्रीनाथ में -5°C रिकॉर्ड हुआ. बिहार में पछुआ हवाएं चलने से हल्की 17 और 18 अक्टूबर को बूंदाबांदी हो सकती है. उत्तर प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं. मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट है.

विज्ञापन

21 अक्टूबर तक दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के बादल बीते दिन तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में जमकर बरसे. उत्तर-पूर्वी मानसून के असर से 21 अक्टूबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. हरियाणा, पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र होते हुए पूर्वी-मध्य अरब सागर तक मानसूनी बादलों की ‘ट्रफ’ बनी हुई है. इन सभ मौसमी परिस्थितियों के कारण देशभर में मौसम करवट बदलेगा और तापमान गिरने से ठंड का असर भी बढ़ता जाएगा.

हिमाचल और जम्मू में कहां बारिश कहां बर्फबारी?

बता दें कि बीते दिन हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रा, लाहौल घाटी, किन्नौर, धौलाधार पर्वत श्रृंखला, शिंकुला दर्रा, बारालाचा दर्रा, साच पास, चंसल और कुंजम दर्रे में बर्फबारी हुई. निचले इलाकों गग्गल (114 मिमी), डलहौजी (112 मिमी), धर्मशाला (111 मिमी), देहरा गोपीपुर (96 मिमी) समेत कई शहरों में बारिश होने से मौसम ठंडा हुआ. जम्मू-कश्मीर में डोडा के पहाड़ी इलाके, पुंछ और पीर पंजाल रेंज में, बांदीपोरा की गुरेज घाटी, कठुआ जिले में छत्रगला, कैलाशकुंड, सोनाबैन और नुकनल्ली की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई. जम्मू के मैदानी और निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बादल बरसे, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम भी ठंडा हुआ.

विज्ञापन

5 दिन दक्षिण भारत के इन राज्यों में बरसेंगे बादल

IMD के अनुसार, 21 अक्टूबर तक तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बादल बरस सकते हैं. 18 से 20 अक्टूबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी से 60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 16 से 18 अक्टूबर के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी से 60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है. कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं, जिससे तापमान गिरेगा और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ