Kanjak Gift Ideas: कन्यापूजन में घर आई कंजकों को उपहार में दे सकते हैं ये 7 चीजें, बच्चियां हंसते हुए लौटेंगी अपने घर

Kanyapujan Gifts: घर आई कंजकों को खाली हाथ नहीं भेजा जाता है, लेकिन पैसे पकड़ाना भी अच्छा नहीं लगता है. ऐसे में आप कन्यापूजन में कंजकों को यहां बताए गिफ्ट्स दे सकते हैं. ये गिफ्ट्स कंजकों को बेहद पसंद आते हैं.

Kanjak Gift Ideas
1 / 8
कंजक पर देने के लिए बेस्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स. Image Credits - AI

Kanjak Gift Ideas For Girls: नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी या नवमी तिथि पर घर में कन्यापूजन (Kanyapujan) किया जाता है. इसे कंजक भी कहते हैं. इसमें घर में 9 कन्याओं को बुलाया जाता है और उन्हें प्रसाद खिलाया जाता है. कहते हैं ये कन्याएं माता रानी का रूप होती हैं. ऐसे में कन्याओं को घर से खाली हाथ नहीं भेजा जाता है और ना ही उन्हें सिर्फ पैसे पकड़ा देना अच्छा लगता है. इसीलिए कन्यापूजन में कन्याओं को गिफ्ट्स दिए जाते हैं. यहां ऐसे ही कुछ गिफ्ट्स का जिक्र किया जा रहा है जो आप कन्याओं को दे सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रेसलेट्स

ब्रेसलेट्स 2 / 8

बच्चियों को एक्सेसरीज का बेहद शौक होता है. ऐसे में उन्हें उपहार में ब्रेसलेट्स दिए जा सकते हैं. यह बजट फ्रेंडली भी होते हैं और इनमें ऑप्शंस भी खूब मिल जाते हैं. (Image Credits -  Pexels)

विज्ञापन

स्लिंग बैग्स

स्लिंग बैग्स 3 / 8

बाजार से सस्ते और सुंदर स्लिंग बैग्स यानी कमर पर लटकाने वाले छोटे बैग्स दिए जा सकते हैं. ये बैग्स एकसाथ कई खरीदे जाएं तो अच्छा डिस्काउंट भी मिलता है. (Image Credits -  Pexels)

कलर्स

कलर्स 4 / 8

बच्चों को रंगों का या अलग-अलग स्टेशनरी लेने का शौक होता है. ऐसे में उन्हें कलर्स गिफ्ट किए जा सकते हैं. आप बच्चों को क्रेयोन या वॉटर कलर जो चाहे दे सकते हैं. (Image Credits -  Pexels)

विज्ञापन

हेयर एक्सेसरीज

हेयर एक्सेसरीज 5 / 8

बालों की एक्सेसरीज में बच्चियों के लिए हैडबैंड, क्लिप्स या बो वगैरह लिए जा सकते हैं. इस तरह के गिफ्ट्स कंजकों के काम भी आते हैं. (Image Credits -  Pexels)

क्यूट जुराब

 क्यूट जुराब 6 / 8

बच्चियों को क्यूट जुराब खरीदकर दिए जा सकते हैं. बाजार में क्यूट जुराब सस्ते भी मिलते हैं और अलग-अलग रंग और डिजाइन में उपलब्ध भी होते हैं. (Image Credits -  Pexels)

विज्ञापन

एक्सेसरी पाउच

एक्सेसरी पाउच 7 / 8

एक्सेसरी पाउच में बच्चियां अपनी छोटी-बड़ी क्लिप्स, पेन-पेंसिल या और दूसरी चीजें रख सकती हैं. इस तरह के पाउचर स्टॉक में लिए जाएं तो बेहद किफायती पड़ते हैं. (Image Credits -  Pexels)

लंच बॉक्स

 लंच बॉक्स 8 / 8

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा हो तो कन्याओं को गिफ्ट में लंच बॉक्स भी दिया जा सकता है. लंच बॉक्स छोटे-बड़े जैसे चाहे दिए जा सकते हैं. (Image Credits -  Pexels) यह भी पढ़ें - करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही, चेहरे पर ग्लो ले आएगा यह नुस्खा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन