'रोहित शर्मा ने मुझे…', युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा, बताया वर्ल्ड कप 2023 से बाहर किए जाने का कारण

Yuzvendra Chahal Statement: 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था. अब चहल ने इसके पीछे का कारण बताया. भारतीय स्पिनर को खुद कप्तान रोहित शर्मा ने कॉल करके टीम मैनेजमेंट के फैसले के बारे में बताया था.

rohit sharma yuzvendra chahal rahul dravid

युजवेंद्र चहल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं चुने जाने का कारण बताया (Image: ANI)

Yuzvendra Chahal Statement: युजवेंद्र चहल मौजूदा समय में भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. वह 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक थे. उन्होंने हमेशा ही T20I और वनडे क्रिकेट में प्रभावित किया है. इसके बावजूद 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था. इसके अलावा उन्हें 2024 के T20 वर्ल्ड कप में भी खेलने का मौका नहीं मिला. अब चहल ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि यह रोहित शर्मा का फैसला था.

विज्ञापन

2023 का वर्ल्ड कप क्यों नहीं खेले चहल?

युजवेंद्र चहल ने अपना आखिरी वनडे मैच जनवरी 2023 में खेला था. उन्होंने आकाश चोपड़ा के साथ हालिया पॉडकास्ट में 2023 का वनडे वर्ल्ड कप न खेल पाने का कारण बताया. उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरना चाहती थी. उन्होंने कहा, ‘2023 में जब मैं काउंटी खेलने गया, तो रोहित शर्मा ने मुझे बताया था कि उन्हें नंबर 8 तक एक बल्लेबाज चाहिए. वह उसी प्लान के साथ आगे बढ़ेंगे. उन्होंने मुझे साफ कर दिया था कि वह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की ओर भी देख रहे हैं. मुझे पहले ही चीजें साफ कर दी गई थीं. वर्ल्ड कप के बाद मैंने अपने सिलेक्शन के बारे में सोचना बंद कर दिया था.’

विज्ञापन

2024 के T20 वर्ल्ड कप पर भी दिया बयान

युजवेंद्र चहल ने यह भी बताया कि रोहित शर्मा के कारण ही उन्हें 2024 के T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी. उन्होंने कहा, ‘IPL 2024 में मैंने एन्जॉय किया और खुद पर कोई दबाव नहीं लिया. मेरे लिए वो सीजन अच्छा गया. रोहित शर्मा ने मुझसे कहा कि वह मुझे टीम में वापस लाना चाहते हैं और सिलेक्शन मीटिंग में इस बारे में बात करेंगे.’

विज्ञापन

चहल ने कहा कि रोहित शर्मा ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि टीम का कॉम्बिनेशन अनुकूल होने पर ही उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी. उन्होंने कहा, ‘2021 में मुझे काफी बुरा लगा, क्योंकि मैं स्क्वाड में नहीं था. 2022 में मैं कम से कम टीम में था. कई बार आपको पता है कि कौन सा कॉम्बिनेशन काम नहीं करेगा. इसी वजह से मैं उतना नहीं सोचता. हालांकि, मुझे हमेशा महसूस होता है कि मुझे T20 वर्ल्ड कप में कम से कम एक मैच तो खेलना चाहिए था. रोहित शर्मा ने मुझे साफ कर दिया था कि मैं तभी खेलूंगा, जब कोई कॉम्बिनेशन चाहिए होगा. कम से कम मुझे क्लैरिटी मिल गई थी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ