---विज्ञापन---

देश angle-right

Telangana: सड़क चलते दो ऑटो ड्राइवरों में चाकूबाजी, तमाशा देखते रहे लोग; एक ने तड़प-तड़प पर तोड़ा दम

Man Chased, Stabbed To Death On Busy Telangana Road: पुलिस ने मरने वाले की पहचान राजकुमार के रूप में की है। वहीं, उसे मारने वाले का नाम वेंकटेश बताया जा रहा है। पुलिस हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

Man Chased, Stabbed To Death On Busy Telangana Road: हैदराबाद के हनमकोंडा जिले में बुधवार को हैरान कर देना वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सड़क पर दो ऑटो ड्राइवरों का झगड़ा हो जाता है। वायरल वीडियो में सड़क किनारे कई ऑटो खड़े दिख रहे हैं, जिनमें से एक पलटा हुआ है।

सड़क पर पलटा हुआ था एक ऑटो

वहीं, उनके पास गुलाबी और सफेद रंग की कमीज पहनें दो ऑटो चालक आपस में झगड़ा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक रूट पर सवारी ले जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। आगे वीडियो में दिखता है कि लात-घुसों के बाद सफेद कमीज पहनें युवक जेब से चाकू निकालता है और गुलाबी शर्ट पहनें युवक के पेट में कई वार करता है।

---विज्ञापन---

बदहवास होकर एक युवक सड़क पर गिर पड़ा

इस हमले में गुलाबी शर्ट पहनें युवक बुरी तरह घायल हो जाता है और बदहवास होकर सड़क पर गिर पड़ता है। इस पूरी वारदात के दौरान सड़क पर काफी संख्या में लोग दिखते हैं, लेकिन कोई भी सरेआम चाकू चला रहे शख्स को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। जब गुलाबी शर्ट पहनें युवक बेसुध होकर सड़क किनारे गिर जाता है तो कुछ लोग उसे उठाने के लिए आगे बढ़ते हैं।

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दर्ज की FIR

जानकारी के अनुसार किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मरने वाले की पहचान राजकुमार के रूप में की है। वहीं, उसे मारने वाले का नाम वेंकटेश बताया जा रहा है। पुलिस हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार राजकुमार की मौके पर मौत हो गई थी। उसके परिजनों के बयान लिए गए हैं। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या मणिपुर में BJP से नीतीश कुमार ने वापस लिया समर्थन? जदयू प्रवक्ता ने बताई सच्चाई…

First published on: Jan 22, 2025 06:35 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola