---विज्ञापन---

शरीर में 200 छर्रे और आंख में 3, राहुल गांधी ने पुलिस स्टेशन के बाहर दिखाई छर्रों से भरी बोतल

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में कथित तौर पर पैलेट गन चलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए. इस दौरान राहुल गांधी ने छर्रों से भरी एक प्लास्टिक की बोतल दिखाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

---विज्ञापन---

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 20 जुलाई को दिल्ली में हुए नीट पेपर लीक विरोधी आंदोलन के दौरान घायल हुए 19 वर्षीय प्रदर्शनकारी साहिल लोचाब के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया. इस दौरान राहुल गांधी ने छर्रों से भरी एक प्लास्टिक की बोतल दिखाते हुए दावा किया कि ये छर्रे साहिल के शरीर से सर्जरी के जरिए निकाले गए हैं. राहुल गांधी की मांग पर जब पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया तो वे थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए और कहा कि जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होती, वे वहां से नहीं हटेंगे. इसके कुछ देर बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा और जयराम रमेश भी इस धरने में शामिल हो गए.

‘FIR दर्ज हो, हम चले जाएंगे’, पैलेट गन मुद्दे पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, DCP ऑफिस के बाहर धरना जारी

---विज्ञापन---

एम्स रिपोर्ट में 200 से अधिक छर्रों का खुलासा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने कहा, AIIMS की रिपोर्ट साफ कहती है कि पीड़ित के शरीर के अंदर 200 से ज्यादा छर्रे मौजूद हैं और 3 छर्रे उसकी आंख में लगे हैं. इस वजह से उसने उस आंख की रोशनी हमेशा के लिए खो दी है. इसके अलावा कुछ छर्रे उसके दिल के बेहद करीब हैं, जिन्हें छुआ भी नहीं जा सकता.

दिल्ली पुलिस के रुख पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस का कहना है कि उन्होंने पैलेट गन नहीं चलाई. उन्होंने सवाल किया, सीधा सा सवाल यह है कि अगर पुलिस ने नहीं चलाई तो किसी न किसी ने तो यह गोली चलाई ही होगी. यहां एक गंभीर अपराध हुआ है और हम केवल यह मांग कर रहे हैं कि मामले में एफआईआर दर्ज की जाए.

---विज्ञापन---

‘देश के बच्चों से झूठ ना बोलें…’, दिल्ली पुलिस की तारीफ करने पर राहुल गांधी ने मंत्री रिजिजू को घेरा

‘ऊपर से आदेश का हवाला देकर एफआईआर से इनकार’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि उन्हें ऊपर से आदेश मिले हैं और वे एफआईआर दर्ज नहीं कर सकते. उन्होंने दो टूक कहा, “जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, हम यहां से एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे. हमारी मांग केवल इस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की है.” उन्होंने गृह मंत्रालय पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस का तंत्र पीड़ित को न्याय नहीं मिलने दे रहा है. खबर लिखे जाने तक राहुल गांधी पीड़ित परिवार के साथ थाने में मौजूद हैं और एफआईआर की मांग पर अड़े हुए हैं.

---विज्ञापन---

‘दिल्ली पुलिस ने हमें देशद्रोही कहा…’, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मिले राहुल गांधी

First published on: Aug 21, 2026 04:11 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola