---विज्ञापन---

जेल में बंद इमरान खान को मिलता है आम कैदियों से अलग स्पेशल ट्रीटमेंट? जानें पाकिस्तान में क्या हैं नियम

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री आजकल जेल के कैदी हैं, सेना-सरकार का कहना है कि उन्हें कैदियों को मिलने वाली सभी अधिकार और सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन उनके परिजनों का आरोप है कि उन्हें कैदियों को मिलने वाले अधिकारी और सुविधाएं नहीं दी गई हैं. न परिजनों से और न ही वकील से मिलने दिया जाता है. न ही उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं. आइए जानते हैं कि पाकिस्तान में कैदियों को कौन-कौन से अधिकार और सुविधाएं मिलती हैं?

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की आदियाला जेल में कैद हैं और जनवरी 2026 से अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में हैं. क्योंकि उनके परिजनों ने इमरान खान के बीमार होने और सेना-सरकार पर उनका इलाज नहीं कराने के आरोप लगाए हैं. इस वजह से उनकी हालत बेहद खराब है और उनकी आंखों की रोशनी भी काफी खराब हो गई है. पाकिस्तान की सेना और सरकार उन्हें उनके परिजनों से भी नहीं मिलने देती. विरोध प्रदर्शनों के बाद इमरान खान की बहन को मुलाकात करने की दी गई, लेकिन इलाज नहीं कराया गया.

इमरान खान की कैद को तीन साल पूरे, समर्थकों ने पूरे पाकिस्तान में किया प्रदर्शन, 100 से अधिक गिरफ्तार

---विज्ञापन---

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कराया गया थी भर्ती

बीते दिनों इमरान खान की जेल के अंदर मौत होने की खबर आई थी, जो अफवाह निकली, लेकिन इस अफवाह ने उनकी बहनों की चिंता बढ़ा दी. परिणामस्वरूप इस बार मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा तो इमरान खान का इलाज कराने का आदेश सेना-सरकार को दिया गया. आदेशानुसार इमरान खान को बीती रात आदियाला जेल से शिफा अस्पताल लाया गया और 2 घंटे में ही चेकअप कराकर वापस जेल पहुंचा दिया गया. इमरान खान के परिजनों ने सेना-सरकार पर जेल में बंद कैदियों की तरह सभी अधिकार नहीं दिए जाने का आरोप भी लगाया गया.

इमरान खान के इलाज का खर्च कौन उठाएगा?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान की दाईं आंख की रोशनी घट गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल से अस्पताल ले जाया गया. कैदी होने के नाते इमरान खान का इलाल कराने की जिम्मेदारी जेल प्रशासन और सरकार की है. वहीं जेल में स्वास्थ्य सुविधाएं पाना कैदी का मौलिक और कानूनी अधिकार है. सजायाफ्ता ने चाहे सामान्य अपराध किया हो या हाई प्रोफाइल कैदी हो, संवैधानिक पद पर रह चुका हो प्राथमिक स्वास्थ्य सुरक्षा पाने का उसे पूरा कानूनी अधिकार है. पाकिस्तान की जेलों में कैदियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डिस्पेंसरी या छोटा अस्पताल होता है.

---विज्ञापन---

अंधेरी कोठरी, गंदगी, चूहे-कीड़े और… इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को जेल में किया जा रहा है प्रताड़ित

फुल-टाइम सरकारी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ होते हैं. सामान्य बीमारी होने पर फर्स्ट एड और रूटीन चेकअप जेल परिसर के अंदर ही कराया जाता है. डिस्पेंसरियों में जरूरी दवाइयां और मेडिकल इंस्ट्रूमेंट सरकार ही उपलब्ध कराती है. वहीं गंभीर रूप से बीमार होने पर अगर कैदी को जेल से बाहर ले जाने की जरूरत पड़ती है तो जेल के अस्पताल में तैनात डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया जाता है. जो कैदी की स्थिति को देखते हुए जेल से बाहर अस्पताल में भर्ती करने की सिफारिश करता है. जेल से बाहर अस्पताल में भर्ती कराते समय होने वाला परिवहन, सुरक्षा और इलाज का सरकार खर्च भी जेल प्रशासन या सरकार उठाती है.

---विज्ञापन---

कैदी के इलाज को लेकर परिवार के लिए नियम

नियमों के अनुसार, जेल में बंद कैदी के परिजन अपनी मर्जी से किसी प्राइवेट अस्पताल में या पर्सनल डॉक्टर से उसका इलाज नहीं करा सकते. विशेष परिस्थितियों में कैदी के परिजन या वकील हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके कैदी के लिए प्राइवेट डॉक्टरों की सलाह या कैदी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति मांग सकते हैं. कोर्ट परिवार की मांग पर संज्ञान ले तो वह निष्पक्ष जांच के लिए गवर्नमेंट मेडिकल बोर्ड गठित कर सकती है. अदालत के आदेश पर कैदी के परिजनों के द्वारा रिकमेंड किए गए डॉक्टर को भी बोर्ड में शामिल किया जा सकता है.

First published on: Aug 21, 2026 03:21 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola