क्या मणिपुर में BJP से नीतीश कुमार ने वापस लिया समर्थन? जदयू प्रवक्ता ने बताई सच्चाई...

Nitish Kumar: 2022 विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने कुल 6 सीटें जीतीं थीं। लेकिन इसके बाद एक-एक कर अब तक पांच विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Nitish Kumar

Nitish Kumar

विज्ञापन

Nitish Kumar JDU Withdraws Support To BJP-Led Government In Manipur?: मणिपुर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। बुधवार को पहले यहां से खबर आई की नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मणिपुर की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

इसे लेकर जदयू की राज्य ईकाई का राज्यपाल को भेजा पत्र भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। लेकिन कुछ घंटे बाद ही जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने मीडिया में आकर इस पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मणिपुर में जदयू एनडीए का हिस्सा है और उनका सरकार को पूरा समर्थन है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार समेत अन्य राज्यों में भी एनडीए के साथ है।

विज्ञापन

2022 में हुए थे विधानसभा चुनाव 

बता दें राज्य में जेडीयू 2022 से एनडीए का हिस्सा है।  जानकारी के अनुसार राज्य में जेडीयू का केवल एक विधायक है। इससे पहले नवंबर 2024 में एनपीपी ने एनडीए से अपना समर्थन वापस ले लिया था। मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीटें है। मणिपुर में बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार है। एनडीए के पास सरकार चलाने के लिए पूर्ण बहुमत है।

विज्ञापन

पांच जेडीयू विधायक हो चुके हैं बीजेपी में शामिल 

2022 विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने कुल 6 सीटें जीतीं थीं। लेकिन इसके बाद एक-एक कर अब तक पांच विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। केवल मोहम्मद अब्दुल नासिर ही अभी जेडीयू का हिस्सा हैं। बता दें फिलहाल राज्य में बीजेपी के 37 विधायक हैं। सरकार को राज्य में नगा पीपुल्स फ्रंट और निर्दलीय विधायकों का समर्थन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ