---विज्ञापन---

‘FIR दर्ज हो, हम चले जाएंगे’, पैलेट गन मुद्दे पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, DCP ऑफिस के बाहर धरना जारी

शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पैलेट गन मामले को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और डीसीपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए. उनका साथ देने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और सलमान खुर्शीद भी पहुंचे.

---विज्ञापन---

शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पैलेट गन का मुद्दा उठाया. इसी सिलसिले में वो दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और डीसीपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए. उनका साथ देने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और सलमान खुर्शीद भी पहुंचे. राहुल गांधी लगातार जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान इस्तेमाल की गई पैलेट गन के बारे में सवाल पूछ रहे हैं. आज उन्होंने इस मामले की जांच की जानकारी लेने के लिए डीसीपी ऑफिस का रुख किया. इस दौरान कांग्रेस सांसद के साथ वो छात्र भी मौजूद था, जो पैलेट गन की वजह से घायल हुआ था. राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि अब तक ये जांच कहां तक पहुंची है और पुलिस ने क्या एक्शन लिया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं हो जाती, वो वहां से नहीं हिलने वाले.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- ”20 जुलाई को पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. इसका सबूत वे पैलेट हैं जो साहिल के शरीर में मिले. एम्स की रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि उसके शरीर में कितने पैलेट हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने पैलेट नहीं चलाए, लेकिन अगर आपने नहीं चलाए, तो किसी और ने तो चलाए ही होंगे. हम बस यही कह रहे हैं कि FIR दर्ज की जाए. हमें अंदर से बताया जा रहा है कि ऊपर से आदेश है कि कोई FIR दर्ज नहीं की जा सकती.जब तक FIR दर्ज नहीं होती, हम यहां से नहीं हटेंगे. हम बस इस परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पंजाब में चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी, अगले महीने शुरू हो सकती है बस यात्रा; जानिए- क्या होगा रूट

क्या है मामला?

दरअसल, 20 जुलाई को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें देश के युवा भी शामिल हुए थे. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पैलेट गन का इस्तेमाल किया. इस दौरान कई छात्र घायल हो गए. छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. उनका कहना है कि आखिर किसके कहने पर बच्चों पर पैलेट गन चलवाईं गईं, दिल्ली पुलिस को ये ऑर्डर किसने दिए. विपक्ष ने संसद के मानसून सत्र के दौरान भी लगातार ये मुद्दा उठाया, जिसकी वजह से सदन की कार्रवाई के दौरान हंगामा जारी रहा.

---विज्ञापन---

कांग्रेस का क्या कहना है?

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक- ”14 अगस्त को साहिल लोचव (जो जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे) अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दी, लेकिन उन्होंने I/O नंबर देने से इनकार कर दिया. 17 अगस्त को ईमेल और फोन के ज़रिए भी इस मामले को आगे बढ़ाया गया, फिर भी कोई I/O नंबर नहीं दिया गया, ना ही उससे जुड़ा कोई कागज़ दिया. अब, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पीड़ित के साथ जाकर इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं. DCP फिर भी केस ऑफिसर और I/O नंबर नहीं दे रहे हैं. चूंकि ये एक संज्ञेय अपराध (cognisable offence) है, इसलिए FIR भी दर्ज होनी चाहिए, लेकिन दिल्ली पुलिस ऐसा नहीं कर रही है.” कांग्रेस का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वो धरना देते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: छात्र प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, जंतर-मंतर पर महिलाओं से हिंसा, पैलेट गन यूज की होगी जांच

---विज्ञापन---

First published on: Aug 21, 2026 12:12 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola