हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sonam Killed Raja Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी के खिलाफ मर्डर केस चलेगा? ये 2 सबूत बनेंगे आधार; जानें मेघालय पुलिस की फुलप्रूफ प्लानिंग

Sonam Killed Raja Raghuvanshi: मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को शिलांग लेकर जा रही है। जहां कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड मांगी जाएगी। रिमांड मिलने पर सोनम से इस पूरे हत्याकांड का पूरा सच उगलवाने का प्रयास किया जाएगा। 2 जून को राजा का शव गहरी खाई में पड़ा मिला था।

विज्ञापन
सोनम राजा रघुवंशी

Sonam Killed Raja Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे शिलांग लेकर जाया जा रहा है। फिलहाल वह बिहार में है, यहां से आगे का सफर वह प्लेन से तय करेगी। शिलांग में मेघालय पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उसे रिमांड पर लिया जाएगा। अगर पुलिस रिमांड मिलती है तो पुलिस पूछताछ में उससे इस हत्याकांड की हर एक कड़ी जोड़कर अपनी चार्जशीट तैयार करेगी।

सोनम रघुवंशी की बढ़ाई गई सुरक्षा, मुंह पर काला पकड़ा ढका

अभी तक की जानकारी के अनुसार फिलहाल सोनम पुलिस के साथ ज्यादा सहयोग नहीं कर रही है। यूपी के गाजीपुर से मेघालय पुलिस की गाड़ी को यूपी पुलिस ने एस्कॉट कर इंटरस्टेट क्रॉसिंग करवाई है। आगे बिहार पुलिस सोनम रघुवंशी की सुरक्षा में लगी है। फूलवारी शरीफ स्टेशन में सोनम को रोकने का इंतजाम किया गया है। हमले की आशंका से सोनम रघुवंशी की सुरक्षा बढ़ाई गई है वहीं, उसके  मुंह पर काला कपड़ा ढका गया है। एक महिला सिपाही 24 घंटे उसके साथ है।

कुछ भी खाने से किया इनकार, नींद न आने और सिर में दर्द की कर रही शिकायत

पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम रघुवंशी ने गिरफ्तारी के बाद कुछ नहीं खाया है। वह बड़ी मुश्किल से पानी पी रही है, वह लगातार सिर में दर्द और नींद न आने की शिकायत कर रही है। जांच एजेंसियों ने रास्ते में कई बार उसे खाने के लिए पूछा लेकिन उसने ‘मन नहीं कर रहा’ का जवाब देकर कुछ भी खाने से इनकार कर दिया। इधर, बिहार से सोनम को विमान से गुवाहटी फिर आगे कोर्ट में पेश करने की तैयारी पूरी हो गई है।

विज्ञापन

चाकू और राज कुशवाह से मोबाइल फोन पर बातचीत बनेगी सोनम के खिलाफ सबूत

मेघालय पुलिस की कई टीमें सोनम रघुवंशी से कई राउंड में पूछताछ करेंगी। घटनास्थल के पास मिला चाकू इस हत्याकांड का अहम सबूत साबित हो सकता है। दरअसल, ये चाकू लोकल नहीं था, इस साक्ष्य के सामने आने के बाद ही मेघालय पुलिस की शक की सुई सोनम और राजा के ईद गिर्द घूमी, जिसके बाद ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। इसके अलावा सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह के बीच मोबाइल फोन पर की बात, मैसेज कोर्ट में अहम सबूत साबित होंगे। बहरहाल, अब देखना ये होगा कि मेघालय पुलिस अपनी चार्जशीट में सोनम पर किस धाराओं में FIR दर्ज करती है, जो उसकी सजा तय करेगी। बता दें फिलहाल इस मामले में सोनम समेत कुल पांच गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi LIVE Updates: राजा रघुवंशी की एक्टिवा का सुराग मिला, दावा- सोनम की आंखों के सामने की गई हत्या

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola