---विज्ञापन---

देश angle-right

Shri Amarnathji Yatra App: यात्रा के दौरान देगा पल-पल के अपडेट, रूट, खाना और होटल की एक क्लिक में मिलेगी जानकारी

Shri Amarnathji Yatra App: अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो एक ऐप के बारे में जरूर जान लें। इसे अपने फोन में डाउनलोड कर लें, इससे यात्रा के दौरान काफी मदद मिलेगी। इस ऐप में यात्रा से जुड़ी हर एक जानकारी मिल जाएगी।

---विज्ञापन---

Shri Amarnathji Yatra App: अमरनाथ यात्रा जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसके लिए श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं। यहां पर इसका पूरा प्रोसेस मिल जाएगा। वहीं, जो लोग साइट पर नहीं जाना चाहते हैं, वह अपने फोन में एक ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए यात्रा से जुड़े पल-पल के अपडेट्स आप देख सकते हैं। साथ ही यात्रा के दौरान कहां पर रुकना है, किस रास्ते से जाना है और अगर अपनी गाड़ी से जा रहे हैं, तो उसे पार्क किस जगह पर करना है, इस तरह की सभी जानकारी श्री अमरनाथ जी यात्रा ऐप पर मिल जाएंगी।

फोन में डाउनलोड करें ऐप

श्री अमरनाथ जी यात्रा ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले पेज पर ‘चलो अमरनाथ’ लिखा दिख जाएगा। साथ ही यात्रा के शुरू होने की तारीख और उसके खत्म होने की तारीख दी गई होगी। उस पर ‘ओके’ करने के बाद यात्रा परमिट नंबर मांगा जाएगा, अगर है, तो भर दें, नहीं तो स्किप करने के बाद New Registration कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी 5 जरूरी जानकारी, स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा प्रोसेस

ऐप में क्या-क्या फीचर मिलेंगे?

इस ऐप में सबसे पहले यात्रा से जुड़ा रूट और सभी मैप दिए गए हैं। इस पर पूरा रूट देख सकते हैं। दूसरा ऑप्शन बुक ऑनलाइन सर्विस का मिल जाएगा। इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं। तीसरा ऑप्शन ‘प्लान योर यात्रा’ का है, जिसमें रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी ले सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान कैसा वेदर रहेगा, इसकी पल-पल की जानकारी ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

Shri Amarnathji Yatra App

हेल्प डेस्क और हेल्थ एडवाइजरी

ऐप में हेल्प डेस्क का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसमें फोन नंबर और कई ईमेल आईडी दी गई हैं। किसी भी तरह की शिकायत के लिए इन पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, हेल्थ एडवाइजरी भी पढ़ सकते हैं। यात्रा से जुड़ी जानकारी और टिप्स भी इस ऐप के जरिए ली जा सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra: घर बैठे कैसे देखें आरती? स्टेप बाय स्टेप रजिस्ट्रेशन का तरीका भी जानें

First published on: May 29, 2025 09:36 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola