BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी

BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी

BSF Soldiers | Punjab Border | Pakistani Infiltrators

झाड़ियों में छिपते हुए घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानियों को जवानों ने ढेर किया. (Credit-ANI)

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने आज पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे 2 आतंकियों को मार गिराया है. पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है. तरनतारन सेक्टर में राजोके गांव के पास बॉर्डर की सिक्योरिटी में तैनात BSF जवानों का ढल गश्त कर रहा था. इस दौरान झाड़ियों में हलचल सुनी तो ललकारा. लेकिन दोनों पाकिस्तानी नागरिक दौड़ कर सीमा पार करने की कोशिश करने लगे. जवानों ने उनको रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं रुके तो जवानों ने दोनों को मौके पर ही ढेर कर दिया. उनके शवों के कब्जे में लेकर अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया.

विज्ञापन
विज्ञापन

घुसपैठ नाकाम करके बढ़ाई गई सिक्योरिटी

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के तरनतारन जिले में खालड़ा क्षेत्र के तहत आने वाले राजोके गांव में घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे BSF जवानों ने नाकाम कर दिया. जिसके बाद सीमावर्ती इलाके में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई. सुरक्षा एजेंसियां ने भी बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी हुई है. घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और भारत में चोरी छिपे घुसने के मकसद के बारे में पता लगाया जा रहा है. बता दें कि पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते घुसपैठ की कोशिश अकसर की जाती है. जिसे रोकने के लिए बॉर्डर पर BSF के जवान हथियाबंद होकर दिन रात गश्त करते हैं.

विज्ञापन

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर जिले की ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों से 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 अवैध पिस्तौल बरामद की हैं. शुरुआती जांच में गिरफ्तार आरोपियों का कनेक्शन विदेश में बैठे तस्करों से मिला है. जहां से वे हथियार और नशीले पदार्थ खरीदकर अवैध तरीके से भारत लाकर बेचते थे. इस मामले में अमृतसर के घरिंडा थाने में 2 FIR दर्ज की गई हैं. अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और आरोपियों के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ