---विज्ञापन---

देश angle-right

Amarnath Yatra: घर बैठे कैसे देखें आरती? स्टेप बाय स्टेप रजिस्ट्रेशन का तरीका भी जानें

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रही है। अगर अभी तक आपने इसके लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो जल्द ही करा लें। अगर पिछले साल की आरती देखना चाहते हैं, तो कुछ स्टेप फॉलो करके देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Amarnath Yatra 2025: क्या आप भी अमरनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं? अगर हां, तो श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक गाइडलाइन्स पढ़ लें। यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल, 2025 से शुरू हो चुका है। इच्छुक यात्री 9 अगस्त, 2025 तक इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर आप पिछले साल की आरती देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक साइट पर ये देख सकते हैं।

पिछले साल की पूजा कैसे देखें?

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक पर यात्रा से जुड़ी हर जानकारी यात्रियों के लिए दी गई है। इस साल यात्रा से लेकर पिछले साल हुई पूजा के वीडियो भी यहां देख सकते हैं। पिछले साल की पूजा देखने के लिए श्राइन बोर्ड की साइट पर जाएं, वहां पर नए अपडेट के नीचे पूजा का ऑप्शन दिख जाएगा। इस पर क्लिक करने के बाद सीधे एक यूट्यूब लिंक खुलकर सामने आ जाएगा, जिसमें पूजा में शामिल हुआ जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra के लिए क्या है रूट? जानें कैसे पहुंचते हैं पवित्र गुफा तक

नए रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करें?

नया रजिस्ट्रेशन करने के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की आधिकारिक साइट पर जाएं और रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके पहले ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ‘मैं सहमत हूं’ पर क्लिक करें और फिर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। इसमें अपनी सभी जानकारी भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें। इसके बाद सत्यापन के लिए अपने मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करें।

---विज्ञापन---

इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के 2 घंटे के अंदर ही पेमेंट लिंक मिल जाएगा। पेमेंट पूरा करने के बाद आप आधिकारिक यात्रा रजिस्ट्रेशन परमिट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, यात्रा से जुड़ा कोई भी अपडेट देखना है, तब भी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट https://jksasb.nic.in/ पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन से लेकर हेल्थ सर्टिफिकेट तक… यहां मिलेगा हर समस्या का समाधान

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2025 02:17 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola