---विज्ञापन---

देश angle-right

Ratha Yatra 2025: लाखों भक्तों को मुफ्त में मिलेगा खाना, महाकुंभ के बाद पुरी में अडाणी ग्रुप की सेवा शुरू

Ratha Yatra 2025: नौ दिवसीय रथ यात्रा में देशभर के लाखों भक्त आएंगे और इस दौरान सेवा के रूप में तीर्थयात्रियों को भोजन खिलाने की व्यवस्था अडाणी ग्रुप की ओर से की गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

---विज्ञापन---

Ratha Yatra 2025: करीब 12 साल बाद प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में अडाणी समूह ने लोगों को मुफ्त में भोजन करवाया था जिसके बाद अब भारत के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक त्योहारों में से एक रथ यात्रा में भी लाखों को भक्तों का पेट भरने के लिए भोजन की सुविधा शुरू की है। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में हर साल नौ दिवसीय रथ यात्रा का आयोजन होता है और इस दौरान रथ यात्रा में शामिल होने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए अडाणी ग्रुप ने “सेवा ही साधना है” के विचार के साथ भोजन खिलाने की सुविधा शुरू की है।

नौ दिवसीय रथयात्रा

26 जून से 8 जुलाई तक चलने वाली रथ यात्रा में अडाणी ग्रुप की सेवा चलेगी। सूत्रों के अनुसार चेयरमैन गौतम अडाणी “सेवा ही साधना है” को मानते हुए 9 दिनों की रथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए तैयार हैं।  अग्रिम पंक्ति के अधिकारियों दोनों का समर्थन करने के लिए एक व्यापक सेवा प्रयास कर रहा है। इसी सोच के साथ अडाणी ग्रुप ने भक्तों और अधिकारियों के लिए खास इंतजाम किया है। पीने के लिए ठंडे पानी और खाने की व्यवस्था की है।

---विज्ञापन---

स्थानीय लोग भी करेंगे मदद

अडाणी ग्रुप की ओर से पुरी के समुद्र तट में साफ-सफाई की गई है। स्वयंसेवकों की टीम सफाई कर कचरे को हटा रही है और प्लास्टिक जैसे कचरे को भी साफ किया जा रहा है। सेवा के लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई है। यहां के लोगों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

मुफ्त में टी-शर्ट्स और अन्य चीजें

अडाणी ग्रुप ने स्वयंसेवकों को टी-शर्ट्स भी मुफ्त में दी है। इसके अलावा नगरपालिका के कर्मचारियों को भी मुफ्त में सेफ्टी जैकेट दी है। इसके अलावा रथ यात्रा में शामिल अधिकारियों और भक्तों को भी मुफ्त चीजें जैसे- रेनकोट, छाता, जैकेट और टोपी बांटी है।

---विज्ञापन---

महाकुंभ के बाद पुरी में अडाणी की पहल

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल महाकुंभ मेले में अडाणी ग्रुप ने 45 दिनों तक लोगों की सेवा की थी। इनके साथ इस्कॉन संगठन और गीता प्रेस ने भी कुंभ मेले में लाखों भक्तों की मदद की थी। इस बार पुरी में अडाणी ग्रुप, जिला प्रशासन, स्थानीय स्वयंसेवी और इस्कॉन संगठनों के साथ मिलकर भक्तों की सेवा की जा रही है। अडाणी फाउंडेशन की ओर से गांव में स्कूल, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे काम के लिए काम किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2025: महाप्रभु जगन्नाथ ने हनुमान जी को क्यों सौंपी थी पुरी की रक्षा की जिम्मेदारी? जानें संपूर्ण कथा

---विज्ञापन---
First published on: Jun 27, 2025 01:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola