राहुल गांधी पहुंचने में हुए लेट, तो कांग्रेस ने सुना दी अजीबोगरीब सजा, जानकर आप भी हो जाएंगे हक्का-बक्का

rahul gandhi
विज्ञापन

Rahul Gandhi Pushups: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, ऐसे में बड़ी मुश्किल से ही वो किसी अन्य कार्यक्रम में भाग ले पाते हैं. हाल ही में उन्हें चुनाव प्रचार के बाद किसी जगह पहुंचना था, लेकिन किसी वजह से वो समय पर नहीं पहुंच सके. ऐसे में राहुल की ही पार्टी कांग्रेस ने उन्हें देरी से आने के लिए ऐसी सजा सुना दी, जिसे सुनकर हर कोई हक्क-बक्का रह गए. जी हां, राहुल गांधी जब चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 9 नवंबर को कुछ समय निकालकर मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी पहुंचे थे, जहां कांग्रेस अपने जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा कर रही थी.

राहुल गांधी ने पूरी की अपनी सजा


राहुल गांधी जैसे ही सेशन में पहुंचे, पार्टी के ट्रेनिंग हेड सचिन राव ने मजाकिया लहजे में कहा कि जो भी लेट पहुंचेगा, उसे दंड के रूप में पुश-अप्स करने होंगे. राहुल गांधी ने इसे खेल भावना से लेते हुए तुरंत 10 पुश-अप्स लगाए. राहुल की देखा-देखी कई जिला अध्यक्षों ने भी उनकी तरह पुश-अप्स किए और माहौल टीम-बिल्डिंग एक्सरसाइज में बदल गया. बाद में राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि जिला अध्यक्षों की भागीदारी शानदार रही, सबने पूरे उत्साह के साथ नियमों का पालन किया.

विज्ञापन

राहुल का भाजपा पर तीखा हमला


पंचमढ़ी की बैठक में राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के चुनावों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैंने हरियाणा मॉडल दिखाया था, जहां 25 लाख वोट चोरी हुए, यानी हर आठ में से एक वोट. यही उनका सिस्टम है. हमारे पास सबूत हैं और हम एक-एक करके सामने लाएंगे.’

आरोपों को भाजपा ने किया खारिज


उनके इन आरोपों को भाजपा ने पूरी तरह खारिज किया और पलटवार करते हुए उन पर तंज कसे. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब बिहार में चुनाव चल रहे हैं, तब राहुल गांधी पंचमढ़ी में जंगल सफारी कर रहे हैं. उनके लिए LoP का मतलब ‘लीडर ऑफ पर्यटन’ हो गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ