---विज्ञापन---

देश angle-right

‘फ्री ऑनलाइन कोचिंग और एआई ट्रेनिंग’, स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने Gen Z के लिए की बड़ी घोषणा

PM Modi: देश के युवाओं को फ्री ऑनलाइन कोचिंग और एआई ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे गरीब और मिडल क्लास परिवारों के युवाओं को फायदा होगा.

---विज्ञापन---

PM Modi Big Announcement: आज पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्रचीर पर तिरंगा फहराया और इसके बाद देश को संबोधित किया. देश को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं. पीएम मोदी ने कहा कि, देश के युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग और एआई ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी. इससे गरीब और मिडल क्लास परिवारों के युवाओं को फायदा होगा.

1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी एआई ट्रेनिंग

पीएम मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से कहा कि, युवाओं को एआई स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी. भारत के 1 करोड़ युवाओं को फ्री ऑनलाइन कोचिंग और एआई ट्रेनिंग दी जाएगी. इसका उद्देश्य भविष्य के लिए युवाओं को तैयार करना है. यह जमाना एआई का है. हमें भारत को इनोवशन का हब बनना है. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग देने का नेटवर्क बनाया जा रहा है. यह आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए वरदान साबित होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – विकसित भारत का क्या है मतलब? PM मोदी का सपना हुआ पूरा तो 2047 में कैसा होगा हिंदुस्तान, जानें

युवाओं को सशक्त बनाने के प्रयास

विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त करना बहुत ही जरूरी है. साल 2004 से लेकर 2014 तक देश में बहुत कम यूनिवर्सिटी थीं. लेकिन, पिछले 10 वर्षों में 650 से अधिक यूनिवर्सिटी खुल चुकी हैं. मेडिकल कॉलेज की संख्या बड़ी है और कई विदेशी यूनिवर्सिटी भी भारत आ गई है. युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर बने हैं. इसी दिशा में काम करते हुए एआई और ऑनलाइन कोचिंग को बढ़ावा दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Independence Day 2026: आजादी के बाद पहली बार किसने और कहां फहराया था तिरंगा? जानिए इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य

खेल में भी आगे रहेंगे युवा

पढ़ाई के साथ ही छात्रों को खेल में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. खेलो इंडिया के तहत युवाओं को मौके दिए जाएंगे. साल 2030 में भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा. दुनिया भर में 40 तरह के खेल हैं और करीब 325 स्पर्धाएं होती हैं. भारत इनमें से करीह दो तिहाई खेलों में कहीं नहीं होता. भारत क्वॉलिफाई नहीं कर पाता है. इसके लिए युवाओं को सक्षम बनाया जाएगा. पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 2036 का ओलंपिक भारत में आयोजित हो. इसके अलावा जिन खेलों में भारत खेलता ही नहीं है, उनमें भी हमें उपस्थिति और सामर्थ्य बढ़ाएं. अगक 2036 के लिए खिलाड़ी चाहिए तो अभी से 5 से 15 साल के बच्चों में खेल प्रतिस्पर्धा निखारनी होगी. हम टैलंट हंट चलाएंगे और बच्चों को ट्रेनिंग देकर अच्छे खिलाड़ी तैयार करेंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 15, 2026 09:18 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola