CJP प्रोटेस्ट के बाद निशु आजाद मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज की गई FIR

निशु आजाद के पिता से मारपीट मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की राहुल गांधी की एंट्री होने के बाद विवाद ने तूल पकड़ा और विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे थे.

nishu azad | swatantra bhardwaj | cjp protest

निशु आजाद मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन ले लिया है. संसद मार्ग थाने में SC-ST एक्ट की धाराओं के तहत स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. दिल्ली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा के अनुसार, धारा-308 भी FIR में जोड़ी गई है, वहीं मेडिकल ओपिनियन लेने के बाद धारा 307 (हत्या की कोशिश) भी जोड़ी जा जाएगी. निशु आजाद ने एक अलग शिकायत भी दी है, जिसका संज्ञान भी पुलिस ने ले लिया है. मामला जंतर-मंतर पर 23 जून को विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता के साथ मारपीट और पुलिस कार्रवाई की मांग से जुड़ा है.

विज्ञापन

निशु आजाद के पिता पर हमला करने का आरोप

बता दें कि 14 साल की निशु आजाद सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं, जो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों में नजर आईं. 23 जून 2026 को दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान वीडियो बनाने को लेकर झड़प हुई थी. इस दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार ने हमला किया था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं और टांके लगवाने पड़े थे. मामले की निशु की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप

निशु आजाद और उसके परिवार ने आरोप लगाया. निशु ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास या SC/ST एक्ट की धाराएं नहीं जोड़ीं, जिस वजह से आरोपियों को राहत मिल गई. जबकि इस मामले के कारण उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं और ट्रोल किया जा रहा है. निशु आजाद का मामला जानने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने निशु का समर्थन किया. वहीं आज CJP कार्यकर्ताओं ने संसद मार्ग थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया.

विवाद में राहुल गांधी की एंट्री से बड़ा बना मुद्दा

बता दें कि विवाद ने तूल तब पकड़ा, जब स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में बढ़ा-चढ़ाकर बयान दिया और शेखी बखारी तो निशु आजाद का परिवार भड़क गया. वहीं मामले में राहुल गांधी की एंट्री भी हो गई. उन्होंने एक वीडियो शेयर करके निशु का समर्थन किया और अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी टैग किया. उन्होंने पूछा कि अपराधियों को उनका और उनकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों मिल रहा है? निशु आजाद को नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के लीडर चंद्रशेखर आजाद का समर्थन भी मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ