---विज्ञापन---

‘भारत-US की दोस्ती से जलते हैं दूसरे देश’, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं राष्ट्रपति ट्रंप

सर्जियो गोर ने पीएम मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा कि भारत का स्थिर और मजबूत रहना अमेरिका के हित में है. सर्जियो के मुताबिक, दोनों देशों के बीच निवेश और कारोबारी सहयोग लगातार बढ़ रहा है.

---विज्ञापन---

भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को लेकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन टॉप नेताओं में शामिल हैं, जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात करना चाहेंगे. सर्जियो गोर के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंध भी हैं और यही वजह है कि दिसंबर में फ्लोरिडा में होने वाली G20 सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात सिर्फ एक सामान्य मीटिंग नहीं होगी.

भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सर्जियो गोर ने कहा कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा जाए कि G20 में आने वाले नेताओं में वह किससे मिलना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी उनकी उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर होंगे. हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किसी बैठक की अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. अमेरिकी राजदूत ने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप वर्ष 2020 में भारत की अपनी यात्रा को आज भी बेहद याद करते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: US-ईरान जंग कब खत्म होगी? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने इस सवाल पर दिया बड़ा बयान

भारत-US ट्रेड डील पर क्या बोले सर्जियो गोर?

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर भी अमेरिकी राजदूत ने उम्मीद जताई कि बातचीत जल्द किसी नतीजे तक पहुंच सकती है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद समझौते पर दोबारा काम किया जा रहा है, लेकिन दोनों देश अभी भी डील के काफी करीब हैं. सर्जियो गोर ने उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ महीनों में समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है.

---विज्ञापन---

सर्जियो ने क्यों की पीएम मोदी की तारीफ?

उन्होंने कहा कि बड़े व्यापार समझौतों में समय लगना नॉर्मल बात है. भारत और अमेरिका के बीच मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार करीब 240 अरब डॉलर का है और दोनों देशों ने आने वाले वर्षों में इसे 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. सर्जियो गोर ने पीएम मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा कि भारत का स्थिर और मजबूत रहना अमेरिका के हित में है. सर्जियो के मुताबिक, दोनों देशों के बीच निवेश और कारोबारी सहयोग लगातार बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: 50000 सैनिक, 19 युद्धपोत, लड़ाकू विमान… अमेरिका की ईरान युद्ध को 2027 तक जारी रखने की तैयारी, तैनाती को लेकर बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

First published on: Sep 04, 2026 06:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola