'मैं फिर मारूंगा, अगर…', निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने वाला स्वतंत्र भारद्वाज बेखौफ, पुलिस ने दर्ज की FIR

CJP की प्रदर्शनकारी निशु के पिता संजय कुमार पर जुलाई में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सिर पर हमला किया गया था. भारद्वाज पर कुमार पर हमला करने का आरोप है, जिसके बारे में उसने खुद एक पॉडकास्ट में कबूल किया था.

Swatantra Bhardwaj, Nishu Azad, CJP protest, Nishu Azad father, CJP Protest, Jantar Mantar CJP Protest, CJP Protest cases, CJP Delhi Police, cjp protester, Chandrashekhar azad

इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में हमले की बात कबूल की थी. (Image- FB/swatantra.bhardwaj.official)

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के पिता पर हमला करके सिर फोड़ दिया गया था. इसके आरोपी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया है कि उसने ऐसा सेल्फ डिफेंस में किया है. उसका कहना है कि अगर उसने ऐसा नहीं किया होता तो भीड़ उसको पीट-पीटकर मार डालती.

विज्ञापन

एनडीटीवी अपनी रिपोर्ट में स्वतंत्र भारद्वाज के हवाले से लिखा है कि उसने आत्मरक्षा में प्रदर्शनकारी के पिता पर अपने लोहे के कड़े से वार किया था. इसके साथ ही भारद्वाज ने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है. साथ ही कहा कि अगर उसे दोबारा निशाना बनाया गया तो वह फिर ऐसा ही करेगा और अपने कड़े से हमला करूंगा.

विज्ञापन

वायरल हुई थी पॉडकास्ट क्लिप

CJP की प्रदर्शनकारी निशु के पिता संजय कुमार पर जुलाई में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सिर पर हमला किया गया था. भारद्वाज पर कुमार पर हमला करने का आरोप है, जिसके बारे में उसने खुद एक पॉडकास्ट में कबूल किया था. पॉडकास्ट की एक वायरल क्लिप में भारद्वाज को यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि उसने सिर फोड़ दिया और उसे जेल भी नहीं हुई. साथ ही कहा कि जिस दिन हमला किया, उस रात वह आजाद था और बाहर घूम रहा था.

विज्ञापन

पॉडकास्ट में स्वतंत्र ने कहा था, ‘मैंने निशु के पिता का सिर फोड़ दिया था. क्या आपको पता है कि इस अपराध पर कौन सी धारा लगती है? धारा 307. उन्हें 60 टांके लगे थे. उस आदमी को गंभीर हालत में एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था. उनकी बेटी पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी होकर कह रही थी कि अगर उसके पिता को न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी. लेकिन मुझे जेल भी नहीं हुई. दुनिया को यह पता होना चाहिए. मैं पूरी रात बाहर घूमता रहा.’

विज्ञापन

फिर अपनी बातों से मुकरा

जब भारद्वाज का पॉडकास्ट वायरल हो गया तो उसने अपनी बातें बदल दी. उसने पॉडकास्ट में उसने मजाक में कहा था. भारद्वाज ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि ‘मैं एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हूं, इसलिए मैंने जो कहा वह मजाक में कहा था. जंतर-मंतर पर मैं भीड़ से घिरा हुआ था और भीड़ मुझे पीट- पीटकर मार डालने ही वाली थी. मैंने आत्मरक्षा में निशु के पिता के सिर पर अपने कड़े से वार किया था’

CJP के मार्च के बाद एक्शन

CJP के समर्थक, सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ शुक्रवार को भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे थे. CJP समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हो गए थे. निशु आजाद मामले में न्याय की मांग करते हुए इन्होंने थाने के घेराव किया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ