PTI
Read More
---विज्ञापन---
नवी मुंबई से श्रीनगर के बीच चलने वाला इंडिगो का एक हवाई जहाज श्रीनगर के हवाई अड्डे पर पार्किंग को ले जाते दौरान एक खंभे से टकरा गया. इस हादसे में हवाई जहाज के अलगे हिस्से को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी भी यात्री एवं चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है.
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 225 (वीटी-एनओजी) को सुबह नौ बजकर दो मिनट पर ‘बे’ नंबर छह पर खड़ा किया जा रहा था और इसी दौरान विमान ‘विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम’ (वीडीजीएस) के खंभे से टकरा गया.
हवाई अड्डे पर ‘बे’ वह जगह या क्षेत्र होता है जहां विमान को खड़ा करा जाता है. एएआई ने बताया कि विमान में सभी सुरक्षित हैं और किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है. एएआई ने बताया कि यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को सीढ़ियों से उतारा गया. उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत घटना की जांच करेंगे. जांच पूरी होने के बाद ही असली कारण का पता चल सकेगा. एएआई ने बताया कि हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य रहा तथा उड़ानों का आना-जाना तय समय के मुताबिक रहा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।