हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं शिव भक्त, सारा जहर निगल जाता हूं', असम में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी 14 सितंबर को योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए असम पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
असम में पीएम मोदी ने किया संबोधित

असम में पीएम मोदी 14 सितंबर को 19 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने जनता को भी संबोधित किया। पीएम ने कहा कि 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं। वहीं कांग्रेस की ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे कितनी ही गालियां दो, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निकाल लेता हूं। लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पूछा कि क्या भूपेन दा को भारत रत्न से सम्मानित करने का मेरा निर्णय सही है या गलत? क्या कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए किया गया अपमान सही है या गलत?

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह मेरा असम का पहला दौरा है। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर बहुत बड़ी सफलता थी। मां कामाख्या की इस धरती पर आकर मुझे एक अलग ही पवित्र अनुभूति हो रही है और ये भी सोने पे सुहागा है कि आज इस क्षेत्र में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कहा कि लाल किले से मैंने कहा था, मुझे चक्रधारी मोहन याद आए। मुझे श्री कृष्ण याद आए, और मैंने भविष्य की सुरक्षा नीति में एक सुदर्शन चक्र का विचार लोगों के सामने रखा है।

यह भी पढ़ें: बारिश हुई तो कार से ही PM मोदी 65KM सफर तय कर पहुंचे मणिपुर, बोले- मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं

विज्ञापन

‘नहेरु के समय के घाव आज भी नहीं भरे’

असम में पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का एक वीडियो दिखाया, और इसे देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत, असम के गौरव, भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न दिया। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहे हैं। 1962 में चीन के साथ युद्ध के बाद पंडित नेहरू ने जो कहा, वो उत्तर पूर्व के लोगों के घाव आज भी नहीं भरे हैं।

यह भी पढ़ें: ज्ञान भारतम् सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण सांस्कृतिक चेतना का नया अभियान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola