Aaj Ki Taaza Khabar: रामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का बड़ा ऐलान

आज दिल्ली में INDIA ब्लॉक का मार्च है, जिसके चलते सड़कें और मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं. मार्च कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक जाएगा, जिसके लिए पूरे रास्ते पर दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बल तैनात हैं.

Taaza Khabar

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक का पैदल मार्च है, जो कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक जाएगा. इसलिए आज दिल्ली में आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी. ITO चौक समेत 30 सड़कों पर ट्रैफिक बैन रहेगा और रूट डायवर्जन लागू रहेगा. वहीं कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं. मार्च का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे और इसमें प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, संजय राउत, सुप्रिया सुले समेत कई दलों के सांसद और नेता शामिल होंगे.

विज्ञापन

आज सुप्रीम कोर्ट में CEC के खिलाफ मामले की सुनवाई

आज नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इधर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी. याचिका में पिछले 10 महीनों में CEC ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती दी गई है. उधर भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने आज 33वां स्थापना दिवस मनाया, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की.

विज्ञापन

वहीं आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मिजोरम के आइजोल जिले के तुइवामित में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया एवं मिजोरम यूनिवर्सिटी में छात्रों से संवाद किया. इधर आज केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘BRICS पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन 2026’ का उद्घाटन किया. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

INDIA Bloc March LIVE Updates: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी

INDIA Bloc March LIVE Updates: रामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का बड़ा ऐलान

बिहार कैबिनेट ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब रामविलास पासवान की जयंती को राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाएगा.

INDIA Bloc March LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट हमारी उम्मीद की किरण है- संजय राउत

INDIA Bloc March LIVE Updates: लोकतंत्र तभी बचेगा जब BJP को सत्ता से हटाया जाएगा- अखिलेश यादव

INDIA Bloc March LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद

इंडिया गठबंधन के मार्च को लीड करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद हैं. एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पहले ही राहुल की लीगल टीम में याचिका दायर कर दी है.

'मामला बेहद गंभीर, इस्तीफा दें ज्ञानेश कुमार'- मोहम्मद अजहरुद्दीन

तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा, 'तेलंगाना के हमारे मुख्यमंत्री भी यहां मौजूद हैं. यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते. यह 100% जारी रहेगा; ज्ञानेश कुमार को यह समझना चाहिए कि वह भारत के चुनाव आयोग के लिए काम कर रहे हैं, न कि किसी राजनीतिक पार्टी के लिए. हमारी नजर में, वह जितनी जल्दी इस्तीफा दे देंगे, उतना ही उनके लिए बेहतर होगा. वरना, विरोध जारी रहेगा, और जनता को देखिए: लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं. इससे पता चलता है कि मामला बेहद गंभीर है.'

INDIA Bloc March LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट के बाहर विपक्षी सांसदों का जमावड़ा

INDIA Bloc March LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट पहुंची राहुल गांधी की लीगल टीम, अर्जी दाखिल

 राहुल गांधी की टीम सुप्रीम कोर्ट के फाइलिंग काउंटर पर पहुंच गई है. उनके वकीलों ने याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

INDIA Bloc March LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी समेत 8 नेता

एसाईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अब विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सोमवार को विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए मार्च किया. सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी समेत 8 नेता याचिका दाखिल करेंगे, न्यायालय की तरफ उनका मार्च जारी है.

INDIA Bloc March LIVE Updates: विपक्ष के नेता देश को बदनाम कर रहे हैं- बीजेपी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वो देश को बदनाम कर रहे हैं.

INDIA Bloc March LIVE Updates: दिल्ली HC के वकीलों ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ी

INDIA Bloc March LIVE Updates: ये कोई विरोध प्रदर्शन नहीं है- सिंघवी

INDIA Bloc March LIVE Updates: ये देश की जनता की लड़ाई है- चन्नी

INDIA Bloc March LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट के लिए विपक्ष का मार्च शुरू

कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक का दिल्ली चलो मार्च सुप्रीम कोर्ट के लिए निकल गया है. इसके लिए संसद पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे. वहां से सांसद मार्च निकालते हुए पहले बाराखंभा रोड तक जाएंगे और वहां से सुप्रीम कोर्ट जाने का प्रयास करेंगे.

INDIA Bloc March LIVE Updates: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे विपक्षी दलों के सांसद

कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक का दिल्ली चलो मार्च शुरू हो गया है, जिसके लिए विपक्षी दलों के सांसद कनॉट प्लेस जंक्शन पर जुटे थे और वहां से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे. अब क्लब से सांसद मार्च निकालते हुए बाराखंभा रोड तक जाएंगे और वहां से सुप्रीम कोर्ट जाने का प्रयास करेंगे.

INDIA Bloc March LIVE Updates: INDIA ब्लॉक का दिल्ली चलो मार्च शुरू

कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक का दिल्ली चलो मार्च शुरू हो गया है, जिसके लिए विपक्षी दलों के सांसद कनॉट प्लेस जंक्शन पर जुटे थे और मार्च बाराखंभा रोड तक जाएगा.

आनंद दुबे आज उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना छोड़ेंगे

आनंद दुबे आज उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना को छोड़ देंगे. आनंद दुबे शिवसेना (UBT) पार्टी में प्रवक्ता पद पर थे. लेकिन वे आजकल पार्टी से नाराज चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो आज 2 बजे प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शिवसेना (UBT) पार्टी का छोड़ने की घोषणा करेंगे.

राहुल गांधी ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम नहीं रुकेंगे. आज मार्च में जो आना चाहे, वह आ सकता है. समाज के हर वर्ग का स्वागत है. यह लड़ाई राहुल गांधी की नहीं है, देशवासियों के हक की लड़ाई है. चाहे जितना मर्जी समय लग जाए, हम पीछे नहीं हटेंगे.

INDIA Bloc March LIVE Updates: दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शन करने से रोकने के आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि राजघाट गए वहां, पिटाई हुई. चुनाव आयोग के दफ्तर गए, वहां पिटाई हुई. संसद भवन तक गए तो वहां पिटाई हुई. दिल्ली पुलिस कहीं विरोध प्रदर्शन करने नहीं दे रही है. चीफ जस्टिस मिलना नहीं चाहते, बल्कि वे याचिका दायर करने को कहा रहे हैं. विपक्षी दलों और देश की जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.

INDIA Bloc March LIVE Updates: पुलिस और प्रशासन को सरकार से परेशान बताया

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस और प्रशासन वाले भी परेशान हो गए हैं. आधे से ज्यादा लोग कह रहे हैं कि हमसे लोगों को क्यों पिटवाया जा रहा है? विपक्ष जो कर रहा है, वह सही है. लाखों लोग ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं. भाजपा के गुंडे लोगों को पीट रहे हैं. आखिर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे?

INDIA Bloc March LIVE Updates: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाए

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली को किला बना दिया गया है. लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है. ट्रेनें, मेट्रो और सड़कें बंद करके लोगों को परेशान किया जा रहा है. इसके लिए सीधे तौर पर मोदी सरकार जिम्मेदार है, जो ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: थोड़ी देर में शुरू होगा INDIA ब्लॉक का मार्च

दिल्ली में INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू होने वाला है और इसके लिए राहुल गांधी ने दिल्ली चलो का नारा दिया है. मार्च का नेतृत्व राहुल गांधी ही करेंगे और उनके आह्वान पर हरियाणा और हिमाचल में भी कांग्रेस नेता, विधायक और सांसद मार्च निकालेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या

राजस्थान के बयाना से पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. खनन लीज को लेकर हुए विवाद में उन्हें मौत के घाट उतारा गया. विवाद के चलते बीती शाम ग्रामीणों ने पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वे बुरी तरह घायल हुए. उन्हें उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया था, जहां देररात उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे चीफ जस्टिस

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) आज नई दिल्ली में अपना 33वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मानवाधिकार और पानी का अधिकार एक सिक्के के दो पहलू हैं. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. 11 अक्टूबर 2026 को FIR वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में BNS की धाराओं के तहत की गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल भवन में आज कांग्रेस नेताओं का विरोध मार्च

सुप्रीम कोर्ट तक INDIA गठबंधन के मार्च को समर्थन देते हुए हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने मार्च निकाला और विरोधी नारेबाजी की. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता आज हिमाचल भवन में जमा हुए और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: INDIA ब्लॉक मार्च के लिए हरियाणा कांग्रेस के नेता जुटे

 आज दिल्ली में INDIA ब्लॉक मार्च के चलते हरियाणा कांग्रेस में भी हलचल है. हरियाणा कांग्रेस के नेता, विधायक और सांसद वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर जुटे. वे सभी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक INDIA गठबंधन के विरोध मार्च में शामिल होने जाएंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का स्थापना दिवस

भारत का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) आज नई दिल्ली में अपना 33वां स्थापना दिवस मनाएगा. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का मार्च

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में आज INDIA ब्लॉक का पैदल मार्च है. गठबंधन के बैनर तले विपक्षी दलों के सांसद सुप्रीम कोर्ट तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे. इसके बाद सांसदों का सीजेआई से मिलने का कार्यक्रम है, लेकिन सीजेआई ने सांसदों से मिलने से इनकार कर दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी जवानों पर BLA का बड़ा हमला

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के जिवाणी में पाकिस्तानी सेना पर हमला किया है. बलूच आर्मी ने 2 नावों पर हमला करके पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवानों को मारने का दावा किया है. बलूम आर्मी के ऑपरेशन को उसकी समुद्री यूनिट हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स (HMDF) ने अंजाम दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ